दिल तो पागल है दोबारा नहीं बन सकती- शाहरुख खान
प्यार..ये एक बहुत खूबसूरत चीज है। ऊपर वाले ने हम सबको जोड़ियों में बनाया है। बस उनका मिलना हमपर छोड़ दिया है। हम सभी के लिए कहीं ना कहीं कोई ना कोई बनाया गया है।..ये पंक्तिया सुनकर दिल में कुछ कुछ तो हो रहा होगा। होगा भी क्यों नहीं आखिर इस फिल्म के किरदारों की तरह ही हम सभी का दिल भी तो पागल ही है।
राहुल, निशा और पूजा इन तीन खूबसूरत किरदारों से सजी दिल तो पागल है फिल्म को आज पूरे 17 साल हो चुके हैं। इस खूबसूरत मौके पर फिल्म के फैंस अपने पसंदीदा कलाकार और रोमांस के किंग शाहरुख खान को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जमकर बधाइयां भी दे रहे हैं। हाल ही में अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के दौरान भी दिल तो पागल है का ज़िक्र उठा था।
हुआ कुछ यूं था कि शाहरुख की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को शाहरुख ने एक डांस पर आधारित फिल्म कहा था। जिसपर उनके फैंस ने उनसे पूछा कि दिल तो पागल है आपकी पहली फिल्म थी जो डांस पर आधारित थी। तो क्या हैप्पी न्यू ईयर भी कुछ ऐसी ही होगी। इसपर देखिये शाहरुख का क्या जवाब था।


Click it and Unblock the Notifications