सीन से इतना शरमा गए थे शाहरूख खान, शूटिंग करने ही नहीं पहुंचे - दिल से का मज़ेदार किस्सा
मणिरत्नम की फिल्म दिल से की रिलीज़ को 22 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म का गाना जिया जले बेहद मशहूर हुआ था। लेकिन इस गाने से जुड़ा एक किस्सा और ज़्यादा मशहूर थे। गाने में कोरियोग्राफर फराह खान, शाहरूख और प्रीती का बेहद रोमांटिक सीन फिल्माना चाहती थी।
सीन के लिए शाहरूख खान और प्रीती ज़िंटा को एक झरने के नीचे खड़े होकर नहाना था और पीछे ढेर सारे ब्रैकग्राउंड डांसर हैं। फिल्म में ये सीन है लेकिन प्रीती अकेली नाच रही हैं।

ऐसा इसलिए है कि शाहरूख खान इस सीन की शूटिंग के लिए पहुंचे ही नहीं थे। दरअसल, शूटिंग के पहले फराह खान ने शाहरूख खान को बताया कि वो एक सफेद धोती में पानी से निकलेंगे। बस ये सुनकर शाहरूख खान घबरा गए।
अगले दिन शाहरूख खान शूटिंग पर पहुंचे ही नहीं और उन्होंने बहाना बना दिया कि वो रास्ता भटक गए थे। सीन, केरल के जंगलों में शूट हो रहा था और सबको उनकी बात माननी पड़ी।
हालांकि फराह खान कहती हैं कि उन्होंने शाहरूख को धोती वाली बात केवल मज़ाक में बोली थी। जानिए, फिल्म से जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें


Click it and Unblock the Notifications












