दिव्या भरती संग सुपरहिट फ़िल्म देकर चमकी किस्मत, लुक्स की दीवानी थीं लड़कियां, फिर फ्लॉप हुआ ये एक्टर

divya bharti

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं है। हर साल लाखों लोग फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आते हैं और नाकामयाब होने के बाद गुमनाम हो जाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने दिव्या भारती के साथ 'दिल का क्या कसूर' फिल्म में काम किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के हीरो पृथ्वी की।

पृथ्वी को अपनी पहली फिल्म में ही दिव्या भारती के साथ में काम करने का मौका मिला और उनकी यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई। हालांकि बाद में उन्होंने काफी सारी फिल्मों में काम किया लेकिन एक्टर को अपने करियर में सफलता हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद आज तक वह गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

पृथ्वी का जन्म 24 मार्च 1968 में दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ। उनके पिता का बिजनेस था और पृथ्वी का असली नाम अली वजीर है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की और फिर पढ़ाई के बाद वह घूमने के लिए मुंबई गए। जहां उनकी मुलाकात मशहूर प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल से हुई पृथ्वी के लुक्स से प्रभावित होकर उन्होंने दिव्या भारती के अपोजिट उन्हें साइन कर लिया।

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल का क्या कसूर' में पृथ्वी और दिव्या भारती की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए। इसके बाद एक्टर को दिलवाले कभी ना हारे और प्लेटफॉर्म जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्में असफल साबित हुई और फिर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर अपनी किस्मत आजमाई।

पृथ्वी फिर छोटे-मोटे रोल निभाते नजर आए और अचानक से फिल्मों से गायब हो गए। हालांकि साल 2021 में झक्कास बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने असफल करियर को लेकर बात की थी और कहा था कि "मैं मुकेश दुग्गल के साथ एक ऐसे कॉन्ट्रैक्ट में फंस चुका था जिससे निकल पाना बहुत मुश्किल था। उन्होंने मेरा पीक टाइम बांध लिया था। मेरे नसीब में होकर भी वो सारी फिल्में मेरी ना हो पाई क्योंकि मैं कांटेक्ट में फंस चुका था।"

More from Filmibeat

Read more about: divya bharti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X