बॉक्स ऑफिस पर फुस्स फिर भी सुपरहिट, ऐसा Dhamaka की सीधा दिल तक पहुंची आवाज #3Years
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं.. कुछ हिट होती हैं कुछ फ्लॉप हो जाती हैं। फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करना ही उनकी सफलता का पैमाना होता है। वहीं ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हों या न हों लेकिन ऑडिएंस के दिलों में हमेशा के लिए जगह जरूर बना लेती हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर दिल धड़कने दो।
[बिकिनी-विकिनी नहीं, साड़ी में सबसे खूबसूरत दिखती हैं ये सुपरस्टार, ये 10 Pics हैं सबूत]
दिल धड़कने दो में एक डिस्फंक्शनल फैमिली की प्रॉब्लम्स को बड़े ही दिलचप्स अंदाज में दिखाया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा के अलावा अनिल कपूर, शैफाली शाह, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर समेत कई स्टार्स थे। जोया अख्तर की इस फिल्म में हर किसी का रोल बड़ी ही खूबसूरती से गढ़ा गया था।

जोया अख्तर की फिल्मों में हमेशा ही एंटरेटनमेंट के साथ एक सीख होती है। चूंकि जोया की फिल्में जिंदगी, रिश्तों से जुड़ी होती हैं तो जाहिर है कि इन रिश्तों से जुड़ी कई ऐसी बातें भी जोया अपने किरदारों के जरिये कह जाती हैं जिन्हें अगर आप गंभीरता से लें तो आप भी अपने रिश्तों, जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। दिल धड़कने दो ऑडिएंस को बेहद खूबसूरत मैसेज देकर गई है। आगे जानें इस फिल्म के जरिए जोया अख्तर ने ऑडिएंस तक कौन-कौन सी बातें पहुंचाई हैं, जिससे आम लोग आसानी से रिलेट कर सकेंगे-


Click it and Unblock the Notifications











