दिल बेचारा टाईटल ट्रैक - एक ही शॉट में निपटा पूरा गाना, बॉलीवुड में ऐसे केवल 8 गाने
सुशांत सिंह राजपूत का दिल बेचारा टाईटल ट्रैक एक ही शॉट में फिल्माया गया है और फैन्स फराह खान के इस गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन फराह का कहना था कि उन्हें सुशांत पर पूरा भरोसा था इसलिए उन्होंने गाना एक ही शॉट में फिल्माने का मन बनाया। और सुशांत ने इस गाने को बखूबी निभाया है।
इस गाने को फिल्माने के लिए फराह खान ने केवल एक दिन का समय लिया। आधे दिन गाने की रिहर्सल की गई और बाकी आधे दिन में गाना शूट भी कर लिया गया।

गाने में म्यूज़िक है ए आर रहमान का और गाना गाया है ए आर रहमान ने। गाने के बोल भी आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर लिखे गए हैं और पूरे गाने में सुशांत अपने डांसिंग से सबको घायल करते दिखाई देंगे।
वैसे बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं जिन्हें सिंगल शॉट में फिल्माया गया है। लेकिन इनकी संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है। जी हां, बॉलीवुड में केवल 8 गाने हैं जिन्हें एक ही शॉट में फिल्माया गया।


Click it and Unblock the Notifications
