डिजिटल क्लैश: सिनेमाघर नहीं, अब ओटीटी पर आमने सामने होंगे सितारे, 31 जुलाई को 4 फिल्में होंगी रिलीज
कोरोना में थिएटर्स में करीब 3-4 महीने से बंद हैं। इसके बाद सितारों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का ये हाल है कि नेटफ्लिक्स पर 17 बड़ी फिल्में, हॉट स्टार 7 और जी5 पर भी ढेरों फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में डिजिटल पर भी बड़ी फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है। विद्या बालन की "शकुंतला देवी", नवाजुद्दीन सिद्दीकी की "रात अकेली है", कुणाल खेमू की "लूटकेस" और "यारा" जैसी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही है।

विद्या बालन की "शकुंतला देवी" अमेजन प्राइम पर, "रात अकेली है" नेटफ्लिक्स पर, हॉटस्टार पर "लूटकेस", ये तीनों फिल्में 31 जुलाई 2020 को क्लैश हो रही है। वहीं एक दिन पहले 30 जुलाई को विद्युत जामवाल की फिल्म "यारा" जी5 पर आने वाली है। ऐसे में दर्शकों को इन चार फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना ये होगा कि इन सितारों में से किसी फिल्म बाजी मारती है।


Click it and Unblock the Notifications











