अक्षय कुमार हैं परफेक्ट...रोमांटिक शाहरूख, स्टाईलिश सलमान और एंग्री अजय!
अक्षय बॉलीवुड के ऐसे सितारें हैं जो काफी संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। ना कोई गॉडफादर ना कोई रॉयल बैकग्राउंड लेकिन अपने मेहनत से उन्होने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई।
अक्षय भी इस इंडस्ट्री में पिछले 25 सालों से हैं और वो 105 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं जो बाकी बॉलीवुड के स्टार्स से कहीं ज्यादा है। शायद इसलिए क्योंकि अक्षय हर साल 3-4 फिल्में करते हैं जो और उनकी सभी फिल्में मिलाकर 250-300 करोड़ तक की कमाई कर लेती है।
[अक्षय, सलमान से बच्चन तक...सबका रोमांस किया रिजेक्ट!]
उनके फैंस बाकी स्टार्स की तरह फिल्मों का इंतजार भी नही करना पड़ता। वो एक के बाद एक लगातार फिल्में करते रहते हैं वो भी बिल्कुल अलग-अलग शेड्स की। ऐसा वो इसलिए कर पाते हैं क्योंकि अक्षय रिस्क लेने से कभी नहीं चुकते उन्हें जब भी मौका मिला कुछ अलग तरह की फिल्मों को करने का उन्होंने किया।
चाहे वो संघर्ष और जानवर जैसी फिल्मों के बाद सीधे हेराफेरी जैसी भरपूर कॉमेडी की फिल्में करने ती बात हो। वो अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करते हैं।
अक्षय अपनी आने वाली फिल्म एयरलिफ्ट में भी वो कुवैत के बिजनसमैन की भूमिका में हैं जो कुवैत सद्दाम हुसैन की वजह से कांप रहा था और लोग सउदी अरब में शरण लेने जा रहे थे।
इसलिए खिलाड़ी कुमार कह ले या अक्षय कुमार उन्होंने सही मायने में साबित किया है कि वो असली खतरों के खिलाड़ी हैं जो खतरों से खेलने के शौकिन हैं क्योंकि उन्हें नफा-नुकसान फायदा पता होता है
देखिए कब-कब अक्षय ने लिया बड़ा रिस्क


Click it and Unblock the Notifications