..................... Different expression of Bollywood actress Kajol see pics - Hindi Filmibeat

BdaySpcL- आज अजय देवगन भी ठहाके मारेंगे..

By Shweta

आज बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस का बर्थडे है जिनका नाम लेते ही हर किसी के चेहरे पर एक स्माइल तो आ ही जाती है और दिमाग में दो नाम एक साथ क्लिक करते हैं शाहरूख खान और अजय देवगन। अब तो आप भी समझ गए होंगे की हम किनकी बात कर रहे हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे क्यूट और सबसे अलग एक्ट्रेस काजोल की। काजोल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल अपने आप में काफी अलग तरह की एक्ट्रेस और इंसान हैं। बॉलीवुड में शायद ही कोई होगा जिसने काजोल की तारीफ नहीं की हो। वो हर किसी की चहेती पहले भी थीं और आज भी हैं।

[स्टार्स के इस लुक पर खूब बजी तालियां..लेकिन बेस्ट लगीं काजोल!]

शाहरूख और काजोल को साथ में देखना मतलब अगले 3 घंटे आप पूरी दुनिया को भूल एक अलग ही दुनिया में जाने वाले हैं भले वो फिल्म आपने हजारों बार पहले देख रखी हो। आप फिल्म के बाद काफी समय तक शाहरूख-काजोल मोड में ही रहेंगे।काजोल ने भले शादी अपनी पर्सनैलिटी से ठीक उलट अजय देवगन से की और शायद इसलिए दोनों बेस्ट कपल में गिने जाते हैं।

काजोल के होने का मतलब ही है तरह तरह के एक्सप्रेशन चाहे वो फिल्म हो या कोई इवेंट काजोल आपको हर तरह के मूड में कई तरह के एक्सप्रेशन के साथ दिख जाएंगी। हम आज काजोल की अलग अलग एक्शप्रेशन की तस्वीरें लाए हैं जिन्हें देखकर हम आप क्या खुद हमेशा सिरियस रहने वाले अजय देवगन भी ठहाके मारते रह जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X