2Years: पंजाबी कुड़ी ने पाकिस्तान में किया Dhamaka, ताबड़तोड़ सुपरहिट
यूं तो बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं.. कई हिट होती हैं कई फ्लॉप लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों-साल तक ऑडिएंस को याद रह जाती हैं। ऐसी ही फिल्मों में से एक थी हैप्पी भाग जाएगी... इस फिल्म में एक्ट्रेस डायना पेंटी नजर आई थीं। इस फिल्म में रोमैंस, ड्रामा, भारत-पाकिस्तान और जबरदस्त कॉमेडी का तगड़ा डोज था।
[फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं प्रियंका, सालों पुरानी Pics, पहचान नहीं पाएंगे]
शायद यही वजह थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। आज इस फिल्म ने 2 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं फिल्म को मिले ऑडिएंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन को देखते हुए अब इस फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है। हैप्पी फिर भाग जाएगी नाम से आ रही इस सीक्वल फिल्म में डायना पेंटी के बजाय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं।

बात करें हैप्पी भाग जाएगी... तो इस फिल्म में पहली बार डायना पेंटी का अलग अंदाज नजर आया और पहली झलक से ही उन्होंने ऑडिएंस का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि पहले इस फिल्म का टाइटल डॉली लाहौर में होने वाला था। फिल्म में एक पंजाबी लड़की पॉकिस्तान में गलती से पहुंच जाती है और फिर होता है जमकर धमाल। बहरहाल, आगे जानें दिल जीतने वाली डायना पेंटी की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











