B'DaySpcl..दीपिका को रिप्लेस कर इस एक्ट्रेस ने मारी बाज़ी..देखें बेहद खूबसूरत तस्वीरें !
कभी हैप्पी तो कभी मीरा..इस एक्ट्रेस ने भले ही कम फिल्मों में किया हो लेकिन कम किरदारों के बावजूद भी इन्होंने अच्छी जगह बनाई है। जी हां..हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस डायना पेंटी की। डायना का आज जन्मदिन है। 2 नवंबर 1985 को जन्मीं एक्ट्रेस आज पूरे 33 साल की हो गई हैं।
एक ओर जहां हर जगह आज शाहरुख खान के जन्मदिन की धूम है तो वहीं दूसरी ओर डायना के फैन्स ने भी उन्हें जन्मदिन के मौके पर बधाइयां दी हैं।

डायना को सबसे ज्यादा सुर्खियां मिलीं कॉकटेल फिल्म से, जिसमें उन्होंने मीरा का किरदार निभाया था। सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण और डायना इस फिल्म में लीड रोल में थे।
B'DaySpcl...और इन सब ने मिलकर शाहरुख को बना दिया सुपरस्टार !
वहीं इसके बाद वो हैप्पी भाग जाएगी फिल्म में नज़र आईं और ये फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई। इसमें सबसे ज्यादा जिसकी तारीफ हुई तो वो फिल्म की लीड एक्ट्रेस खुद डायना पेंटी ही हैं।
उनका चुलबुला और बोल्ड अंदाज़ वाकई में शानदार था। बहरहाल, आज डायना के जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाएं...देखिए..


Click it and Unblock the Notifications











