42 साल की एक्ट्रेस, 2 बार की शादी, लेकिन पिता ने 1 बार भी नहीं किया कन्यादान

 Dia Mirza, vaibhav rekhi

शादी के बाद हर एक व्यक्ति का जीवन परिवर्तित हो जाता है। शादी एक ऐसा बंधन है जो की जीवन में एक नई ऊर्जा लेकर आता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने दो बार शादी की और इसके बावजूद भी उनके पिता ने एक भी बार उनका कन्यादान नहीं किया।

बता दे कि इस अभिनेत्री ने साल 2014 में पहली शादी की और साल 2019 में तलाक हो गया। इसके बाद साल 2021 में इन्होंने दोबारा शादी की। हालांकि इस शादी में किसी पंडित या पुजारी ने फेर नहीं करवाए थे और इसके बाद भी हिंदू धर्म के आधार पर ही उनकी शादी पूरी हुई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस एशिया पेसिफिक रह चुकी दीया मिर्जा के बारे में।

दीया मिर्जा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 42 साल है। उन्होंने दो शादियां रचाई और इसके बावजूद भी एक भी शादी में उनके पिता ने कन्यादान नहीं किया। इस बात का उन्होंने खुद खुलासा किया। दीया मिर्जा ने बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी शादी पर उनके घर वालों ने उनका कन्यादान नहीं किया। दरअसल उनके नाना जी ने कन्यादान करने के लिए इंकार कर दिया था।

दीया मिर्जा ने ये भी बताया कि नानाजी का यह मानना था की लड़कियां कोई वस्तु नहीं होती है जिनका दान किया जाए। वो बिकाऊ नहीं होती है। वह समाज का एक अभिन्न अंग होती है और समाज में पुरुषों के साथ-साथ औरत को बराबर का सम्मान मिलना चाहिए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके नाना ने अपने परिवार में नई प्रथा की शुरुआत की थी और इसी के चलते उनका कन्यादान नहीं हुआ।

दीया मिर्जा ने दूसरी शादी बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ की। बता दे कि इससे शादी को बहुत ही सादगी से पूरा किया गया। इस शादी को महिला पंडित ने पूरा करवाया था। इसके पीछे की वजह भी एक्ट्रेस ने बताई और बताया कि उन्होंने पहली बार उन महिला पंडित को अपनी सहेली की शादी में देखा। उन्होंने बहुत सादगी से शादी करवाई और उन्हें काफी पसंद भी आई। इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपनी शादी उन्हीं से करवाने का फैसला लिया था।

More from Filmibeat

Read more about: dia mirza vaibhav rekhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X