बंगाली मां और जर्मन पिता की बेटी ये एक्ट्रेस आखिर क्यों अपने नाम में लगाती हैं मुस्लिम सरनेम, जानिए यहां

Dia Mirza

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से ही दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। आज भी लोग उन्हें इस फिल्म की लोकप्रिय एक्ट्रेस के तौर पर ही जानते हैं। इस फिल्म के बाद दीया ने कई और फिल्मों जैसे 'दीवानापन', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'दम', 'परिणिता', 'संजू' में भी नजर आ चुकी हैं। दीया मिर्जा दिखने में बिल्कुल अपनी मां की परछाई लगती हैं और उन्होंने जिंदगी में अपनी मां की तरह ही कई बोल्ड निर्णय भी लिये। दीया मिर्जा 9 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी मनमोहक मुस्कान के साथ दीया अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाकर रखती हैं।

आइए Birthday Special में जानते हैं दीया मिर्जा से जुड़े कुछ किस्से :

बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव शुरू किया करियर :

बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव शुरू किया करियर :

दीया मिर्जा ने बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव अपना करियर शुरू किया। ग्रेजुएशन और अपनी जॉब के साथ-साथ ही वह मॉडलिंग भी करने लगी थी। दीया ने कई ब्यूटी कंटेस्ट में हिस्सा लिया लेकिन इस बीच उनका ग्रेजुएशन कहीं पीछे छुट गया। साल 2000 में 18 साल की उम्र में दीया ने मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता। यह वहीं साल था जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड और लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।

जर्मन पिता और बंगाली मां की बेटी का मुस्लिम सरनेम :

जर्मन पिता और बंगाली मां की बेटी का मुस्लिम सरनेम :

दीया मिर्जा की मां दीपा बंगाली हिंदू और पिता फ्रैंक हेंडरिक जर्मन ईसाई थे। दीया जब 4 साल की थी तो उनके माता-पिता ने अलग होने का निर्णय ले लिया। हालांकि दीया की मां से अलग होने के 3 साल बाद ही फ्रैंक हेंडरिक की मौत हो गयी। इसके बाद दीया की मां ने अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देते हुए हैदराबाद के रहने वाले अहमद मिर्जा से दूसरी शादी कर ली। अहमद मिर्जा ने दीया को दिल से स्वीकार किया और दीया ने इसके बाद अपने नाम में सौतेले पिता अहमद मिर्जा का सरनेम लगाना शुरू कर दिया।

पिता की डांट पर घर छोड़कर भागी दीया :

पिता की डांट पर घर छोड़कर भागी दीया :

दीया जब 5 साल की थी, उस समय किसी बात पर उनके पिता ने एक बार दीया को खूब डांट लगायी। फिर क्या था नाराज दीया अपना घर छोड़कर भाग गयी। वह पूरा दिन घर से दूर भटकती रही और ऐसे ही भटकते-भटकते अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गयी। जब रिश्तेदार ने उनसे घर से भागने का कारण पूछा तो दीया ने उनसे अपने पिता की ढेर सारी शिकायत लगा दी। तब रिश्तेदार ने उनके पिता को फोन कर सारी बात बताई और उनके पिता रिश्तेदार के घर से उन्हें लेने आए। इसके बाद दीया के पिता ने उन्हें फिर कभी नहीं डांटने का फैसला लिया।

निजी जीवन में बटोरी सुर्खियां :

निजी जीवन में बटोरी सुर्खियां :

दीया मिर्जा ने अपने निजी जीवन में लिये बोल्ड फैसलों से खूब सुर्खियां बटोरी है। दीया मिर्जा ने अक्टूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी कर ली। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों ने 2019 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद दीया ने अपनी मां के रास्ते पर चलते हुए अपने जीवन को दूसरा मौका दिया और 2021 में दीया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली। दीया की वैभव से दूसरी शादी खूब चर्चा में रही। दीया मिर्जा अभी अव्यान आजाद रेखी की मां हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X