'धूम' की 'स्वीटी' का 20 साल बाद लुक देख चकराया लोगों का दिमाग़, बोले- प्लास्टिक सर्जरी ने चेहरा पूरा...

Rimi Sen Latest Photos

Rimi Sen Latest Photos: धूम फिल्म को काफी पसंद किया गया था और आपको बता दें कि इसमें अभिषेक बच्चन से लेकर उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन, ईशा देओल और रिमी सेन जैसे सितारों ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं और आज सभी सितारों का लुक पूरी तरीके से बदल चुका है।

लेकिन इस फिल्म का एक एक्टर ऐसा है जिसका लुक काफी ज्यादा बदल चुका है और उन्हें देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रिमी सेन की। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है और इन्हें देखने के बाद में हर कोई उन्हें पहचानने में असफल हो रहा है।

रिमी सेन को साल 2000 के दौरान की सबसे मशहूर अभिनेत्री माना जाता था और उन्होंने हेरा फेरी, हलचल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन अब हाल ही में क्रेडिट पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है और इसमें उनका लुक काफी बदला बदला नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी ने उनका चेहरा बदल दिया है।

रिमी सेन की इन तस्वीरों को देखने के बाद में एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ओह गॉड मैं हैरान हूं। रिमी सेन कितनी ज्यादा अजीब नजर आ रही है प्लास्टिक सर्जरी में। उनकी गोलमाल फिल्म देखने के बाद में उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखी तो उन्हें पहचान मुश्किल था। वह काफी ज्यादा बदल चुकी है।"

रिमी सेन की तस्वीर को देखने के बाद में एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वह बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही है। हालांकि एक दूसरा यूजर उनकी निक्की तंबोली से तुलना कर देता है और एक अन्य यूजर लिखता है कि मुझे तो यकीन नहीं होता कि यह वही है। एक्ट्रेस की तस्वीर पर लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रीमिक्स सेन ने सिर्फ कॉमेडी फिल्म करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि मेरा सिर्फ फर्नीचर का रोल हुआ करता था और कुछ ही फिल्मों में मेरे अच्छे रोल थे। जिसमें हंगामा और जॉनी गद्दार भी शामिल है। फिर आगे चलकर काम नहीं आया जैसा मैं चाहती थी।

More from Filmibeat

Read more about: dhoom rimi sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X