..................... Dhoom 4 has not even been discussed by makers says Abhishek Bachchan - Hindi Filmibeat

Dhoom 4 को लेकर बड़ा खुलासा, खबरों-अफ्वाहों को भूल जाएं, फैंस को लग सकता है झटका

बॉलीवुड में आज-कल सीक्वल को दौर चल रहा है। कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल रिलीज हो चुके हैं वहीं कई भारी-भरकम बजट वाले सीक्वल की तैयारी की जा रही है। इन्हीं सीक्वल में से एक है धूम फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म धूम 4.. हाल ही में इस फिल्म को लेकर ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर फैंस काफी निराश हो जाएंगे। काफी दिनों से इस फिल्म की स्टार कास्ट और स्टोरी लाइन को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं लेकिन अब इन सब खबरों पर विराम लगा दिया है अभिषेक बच्चन ने।

[First Look ने ही चौंकाया, अक्षय से लेकर संजय दत्त तक, सबको मिलेगी तगड़ी टक्कर]

धूम सीरीज की हर फिल्म में नजर आए अभिषेक बच्चन ने ये बताकर सबको चौंका दिया कि अभी तक इस फिल्म को लेकर मेकर्स के बीच कोई चर्चा ही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैं इसे लेकर काफी खबरें तो सुन रहा हूं लेकिन मैं तब तक किसी पर भरोसा नहीं करूंगा जब तक कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा खुद इसका ऐलान नहीं कर देते। अभिषेक का कहना है कि पहले तीन फिल्मों को लेकर उन्हें पहले से ही जानकारी थी लेकिन चौथी कड़ी को लेकर अभी तक कोई डिस्कसन ही नहीं हुआ है।

dhoom-4-has-not-even-been-discussed-makers-says-abhishek-bachchan

कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि धूम 4 के लिए आखिरकार सलमान खान को अप्रोच कर लिया गया है। हालांकि सलमान के साथ फिल्म में रणवीर सिंह को भी अप्रोच किया गया और सलमान खान रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। वहीं इसी तरह की कई अफवाहें अब तक सामने आ चुकी हैं इनमें से कौन सी बात सच हो सकती है वो भी फिल्म का टीज़र या ट्रेलर आने के बाद। तब तक आप भी इन अफवाहों पर ध्यान दीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X