धूम 2 के 15 साल: विलेन ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की बोल्ड केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर मची थी धूम
ऋतिक रोशन ने कई फिल्मों से अपने अभिनय में सुधार किया है तो कुछ फिल्मों के जरिए अपनी छवि को लगातार बदला है। शुरुआती करियर में जहां ऋतिक रोशन ने 'कोई मिल गया' व 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में सरल और सादगी भरा रोल अदा किया तो फिर उन्होंने कृष व धूम फ्रेंचाइजी में बॉलीवुड का कूल हीरो की छवि गड़ी।
धूम 2 में ऋतिक रोशन ने साबित कर दिया था कि वह बॉलीवुड के सबसे बड़े और कूल सुपरस्टार हैं। उनकी बॉडी से लेकर उनके एक्शन और डांस स्किल ने सभी को खुश कर दिया था। आज ऋतिक रोशन की धूम 2 फिल्म के 15 साल पूरे हो चुके हैं। आइए आपको फिल्मों से जुड़े दिलचस्प डिटेल देते हैं।

धूम फ्रेंचाइजी की हर फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। जॉन अब्राहिम की धूम हो या आमिर खान की धूम 3, तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही और इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्सऑफिस पर धुंआधार बिजनेस किया।
ऐसे ही ऋतिक रोशन की धूम 2 भी कई मामले में सुपरहिट साबित हुई। बेशक ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बोल्ड केमिस्ट्री हो या फिर उनका चार्म लुक। हर मामले में धूम 2 ने फैंस को एंटरटेमेंट का फुल डोज दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











