Dhirendra Shastri ने Jaya Kishori की खोली पोल! बताया कथा सुनाते वक़्त कैसे झर-झर बहनें लगते हैं आंसू

Dhirendra Shashtri Jaya Kishori

Dhirendra Shashtri Jaya Kishori: इस समय कथावाचक जया किशोरी को काफी ज़्यादा ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल कुछ वक्त पहले ही वह एयरपोर्ट पर नजर आई थी और यहां पर उनके पास में एक बैग भी था। लोगों ने दावा किया कि यह बैग गाय की चमड़ी से बनाया जाता है और इसके लिए जया किशोरी को काफी ज्यादा लोगों ने खरी-खोटी सुना दी थी।

हालांकि बाद में जया किशोरी ने इस पर अपना स्टेटमेंट भी दिया था और उन्होंने साफ-साफ कहा था कि वह लेदर का इस्तेमाल नहीं करती है। लेकिन इसी बीच एक दूसरा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री यानी कि बागेश्वर धाम वाले जो बाबा है उन्होंने जया किशोरी को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने सीधे-सीधे जया किशोरी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन हर कोई इस वीडियो को लगातार जया किशोरी से ही जोड़ रहा है और इस क्लिप में एक तरफ जया किशोरी का एक वीडियो भी नजर आ रहा है। धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं की कथा सुनाते वक्त जो भी वाचक होते हैं वह रुमाल पर बाम लगा लेते हैं जिससे कि उनके आंसू निकल आते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री जी ने इस पर कहा कि "रुमाल में बाम लगा लेते हैं। उस बाम को लगाकर आंखों पर लगा लेते हैं। जब वनवास की कोई कथा आती हैं तो रोना पड़ता है। आंसू निकलते नहीं हैं। अब भक्तों को कैसे पता चलेगा कि भगवान राम वनवास को जा रहे हैं तो व्यास जी दुखी हैं। इसलिए बाम लगाते हैं, और ये जैसे ही आंखों में लगी झर-झर आंसू आने लगते हैं।"

बागेश्वर धाम सरकार ने आगे यह भी कहा कि "लोगों को ऐसा लगने लगता है कि साक्षात केवट जी कथा सुना रहे हैं। तुलसीदास जी उतर आए हैं। वैसे ऐसा बताना तो नहीं चाहिए लेकिन फिर भी हमने बता दिया।" अब धीरेंद्र शास्त्री जी की इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यहां पर भी कंपटीशन है। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि बाबा जी तो सब की पोल खोल रहे हैं। हालांकि काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि ऐसा बताना नहीं चाहिए स्टाफ का मामला है।

Read more about: dhirendra shastri jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X