करिश्मा कपूर ने डायरेक्टर से की थी मिन्नतें, बोली- मेरे दादाजी बाल खींचा करते थे मुझे भी...

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री रही है और उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें से राजा हिंदुस्तानी भी एक ऐसी ही फिल्म है। इस फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया। डायरेक्ट करते हुए धर्मेश को इस बारे में पता चला कि करिश्मा राज कपूर के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने यह भी बताया कि करिश्मा अपनी हिम्मत से काम लिया करती हैं। उन्होंने सेट का एक किस्सा याद करते हुए बताया जब करिश्मा एक सीन के लिए धर्मेश से रिक्वेस्ट कर रही थी।
सीन के लिए आमिर खान नहीं थे तैयार
रेट्रो लेहरें के साथ धर्मेश ने एक इंटरव्यू के दौरान राजा हिंदुस्तानी के सीन के बारे में जिक्र किया। एक तरफ आमिर खान का किरदार एक पार्टी में शराब के नशे में धुत नजर आता है और वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर के किरदार को सबके सामने अपमानित कर दिया जाता है। आमिर खान का किरदार करिश्मा के किरदार के बालों को खींचता हुआ नजर आता है। लेकिन आमिर खान इस सीन को लेकर काफी कन्फ्यूज हो गए थे। डायरेक्टर ने बताया कि "उन्होंने मुझसे कहा कि नहीं-नहीं, यह नहीं करते। इसके अलावा मैं उनका हाथ पकड़ लूंगा। मुझे ऐसा लगा कि आमिर खान ठीक कह रहे हैं। शायद मैं ही इस सीन को बेवजह ऐसे बना रहा हूं। मै अपनी लीड एक्ट्रेस को बहुत ही सम्मान देता हूं।"
जब करिश्मा ने इस सीन के लिए डायरेक्टर से की मिन्नतें
तब डायरेक्टर ने इस बारे में खुलासा किया कि "करिश्मा कपूर इस सीन को रियल बनाना चाह रही थी। उन्होंने मुझे कोने में ले जाकर कहा कि मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं, मैं रियल लाइफ में अपने दादा को कई बार ऐसे करते हुए देखा है। उनकी फिल्मों को भूल जाओ। जैसे ही करिश्मा ने मुझे ऐसा कहा मैं सीधा आमिर खान के पास पहुंचा और मैंने कहा नहीं आप सीधा उसके बाल को खींचोगे। हम ऐसा ही करने वाले हैं।" डायरेक्टर ने बताया कि आमिर खान एक तरफ अपने दिमाग से सोचते हैं तो वही करिश्मा कपूर अपने दिल से सोचती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











