सौतन से जलती हैं हेमा मालिनी? बोलीं- 'शादी का इरादा नहीं था...'

धर्मेंद्र को बॉलीवुड इंडस्ट्री का दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है. उन्होंने अपने जीवन में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखे. दरअसल आपको बता दें कि जब उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनको चार बच्चे हो चुके थे तो उन्होंने साल 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई. इसके बाद में उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. इसके बावजूद भी वह 50 सालों से अपने परिवार की डोर को बांधे हुए हैं. इतना ही नहीं शादी के 40 साल बाद भी हेमा मालिनी अपनी सौतन प्रकाश कौर से नहीं मिली है. यहां तक की लोगों को यह भी लगता है कि हेमा मालिनी अपनी सौतन से जलन महसूस करती हैं. लेकिन इस बात का जवाब एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दिया.
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते पर की खुलकर बात
जानकारी के लिए बता दे कि हेमा मालिनी ने सिमी ग्रेवाल के साथ में बातचीत के दौरान अपने पति धर्मेंद्र के साथ में अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात की थी. सिमी ग्रेवाल ने हेमा मालिनी से पूछा कि क्या वह अपनी सौतन प्रकाश को से जलन महसूस करती हैं? जिस पर ड्रीम गर्ल ने जवाब देते हुए कहा कि "बिल्कुल भी नहीं, यही वजह है कि मैं आज काफी खुश हूं." एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र उन्हें काफी ज्यादा प्यार देते हैं और वह कभी भी किसी चीज की डिमांड नहीं करती हैं. उन्होंने हमेशा धर्मेंद्र के हालातो को समझा और उन्हें कभी परेशान नहीं किया.
धर्मेंद्र को शुरू से पसंद करती थीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी हमेशा यही चाहती है कि धर्मेंद्र उन्हें इसी तरीके से प्यार देते रहें. हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से प्यार करने के लिए सालों तक खुद को रोका लेकिन इसके बावजूद भी वह अपना दिल उन्हें दे बैठी. उन्हें धर्मेंद्र काफी पसंद हुआ करते थे लेकिन इसके बावजूद भी उनका शादी करने का कोई भी ऐसा इरादा नहीं था. एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनके जैसे शख्स के साथ में शादी करने के बारे में वह सोचती रहती थी.
परिवार के खिलाफ जाकर हेमा मालिनी ने रचाई धर्मेंद्र से शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ड्रीम गर्ल ने जब शादीशुदा धर्मेंद्र से शादी करने का फैसला लिया तो उनका परिवार उनके विरोध में आ गया था. लेकिन वह धर्मेंद्र के प्यार में इतना ज्यादा डूब चुकी थी कि वह खुद को आगे बढ़ने से रोक नहीं पाई. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि कोई भी माता-पिता अपनी बेटी की शादी ऐसे नहीं करना चाहेगा, लेकिन इसके सिवा कोई और फैसला कर पाना मेरे लिए काफी मुश्किल था. मैं उनके काफी करीब आ गई थी और हमने कई साल साथ में बिताए थे. इसीलिए किसी और के साथ में शादी करने का फैसला काफी मुश्किल होता. इसीलिए मैंने उनको बुलाया और कहा कि तुम्हें मुझसे अभी शादी करनी होगी. उन्होंने भी मुझे कहा कि हां मैं तुमसे शादी करूंगा. बता दे की 87 साल के धर्मेंद्र की दो पत्नियों हैं और 6 बच्चों के साथ-साथ उनके परिवार में कई सारे नाती पोते भी मौजूद हैं.


Click it and Unblock the Notifications