..................... Dharmendra was a first actor who gave shirtless scene in bollywood films before salman khan - Hindi Filmibeat

सलमान नहीं बल्कि इस एक्टर ने दिया था सबसे पहले शर्टलेस सीन, 88 साल की उम्र में भी दे रहे हिट फिल्में

Dharmendra

वैसे तो हमने देखा है कि बॉलीवुड फिल्मों में सलमान खान ने शर्टलेस शूट किया है। लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको एक ऐसे दिग्गज कलाकार के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में पहली बार शर्टलेस सीन दिया था। इतना ही नहीं 88 साल की उम्र में भी वह आज बॉलीवुड की दुनिया में एक्टिव है और पिछले 6 दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।

धर्मेंद्र के डायलॉग्स ने फैन्स का जीता दिल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की। धर्मेंद्र ने 60 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी और सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। धर्मेंद्र के फिल्मों में कुछ ऐसे डायलॉग थे जो कि आज के वक्त भी उनके फैंस के जुबान पर चढ़े रहते हैं। धर्मेंद्र ने कई पीढियां को अपना दीवाना बनाया है और आज के वक्त में भी वह अपने अंदाज के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

सलमान नहीं इस एक्टर ने दिया पहला शर्टलेस सीन

आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान को शर्टलेस सीन देने को लेकर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन सलमान खान इंडस्ट्री में पहले एक्टर नहीं है जिन्होंने शर्टलेस सीन दिया है। दरअसल इससे पहले धर्मेंद्र कई सारे शर्टलेस सीन फिल्मों में दे चुके हैं और उन्हें बॉलीवुड का शर्टलेस सीन देने वाला पहला एक्टर माना जाता है।

शर्टलेस दिया सीन

दरअसल साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और पत्थर' में चोर शाका का किरदार धर्मेंद्र ने निभाया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र के किरदार को काफी पसंद भी किया गया। बता दें कि धर्मेंद्र ने इस फिल्म में एक शर्टलेस सीन दिया था। इसके बाद धर्मेंद्र शर्ट उतारने को लेकर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि खुद सलमान खान भी धर्मेंद्र को अपना गुरु कहते हैं।

88 साल की उम्र में भी दी हिट फ़िल्म

धर्मेंद्र का स्टारडम ऐसा था कि उनके आगे बड़े-बड़े सितारे भी फीके पड़ जाते थे। वह पर्दे पर कभी गम तो कभी नरम किरदार में नजर आए। धर्मेंद्र ने अपने पूरे करियर में लोहा, खतरों के खिलाड़ी और शोले जैसी बेहतरीन फिल्में दी।लेकिन 88 साल की उम्र में उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी हिट फिल्मों में काम कर हर किसी के दिलों की धड़कन को तेज कर दिया।

Read more about: salman khan dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X