इस हसीना संग काम करने के लिए धर्मेंद्र ने किया था 10 सालों का इंतज़ार, फ़िल्म में कर दिया था हीमैन को रिजेक्ट!

Dharmendra Worked With Sadhana After 10 Years: धर्मेंद्र बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि अक्सर उनके निजी जीवन के चर्चे खूब रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेमा मालिनी के साथ में उनके मोहब्बत के किस्से काफी मशहूर रहे। हालांकि इसके बावजूद धर्मेंद्र की मेहनत में कोई कमी नहीं रही और उन्होंने बॉलीवुड में काफी काम कर एक खास पहचान बनाई।
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि धर्मेंद्र इतनी शोहरत और पैसा कमाने के बावजूद भी हेमा मालिनी नहीं बल्कि इस हसीना के साथ में काम करने के लिए बेकरार थे। हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने एक एक्ट्रेस के साथ काम करने की खातिर 10 सालों तक इंतजार किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने करियर में काफी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह काफी मेहनत और लगन के साथ में इंडस्ट्री में काम करते आए हैं। इसी के चलते उन्होंने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। बता दे कि साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तुम्हारा हम भी तुम्हारे' से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।
अपनी पहली फिल्म के बाद में धर्मेंद्र ने कभी भी अपनी जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा। देखते ही देखते वह इतने ज्यादा फेमस हो गए कि वह हर दिल पर राज करने लगे। उन्होंने अपने करियर में काफी शोहरत और पैसा कमाया। लेकिन आपको बता दें कि तब उन्होंने सभी लगभग टॉप एक्ट्रेस के साथ में काम कर लिया था।
लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी थी जिन्होंने धर्मेंद्र को 10 साल तक इंतजार करवाया। फसल वह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि साधना है। उस जमाने में साधना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी और उन्होंने काफी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। हालांकि आपको बता दें कि धर्मेंद्र के साथ में उन्होंने सिर्फ एक फिल्म की थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म 'लव इन शिमला' में शूटिंग के दौरान स्क्रीन टेस्ट के लिए धर्मेंद्र को बुलाया गया था। फिल्म में साधना कम कर रही थी और स्क्रीन टेस्ट में धर्मेंद्र को रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन जब धर्मेंद्र इस फिल्म में रिजेक्ट हुए तो उसके 10 साल बाद उनको साधना के साथ एक दूसरी फिल्म में काम करने का मौका मिला।
जिस फिल्म में धर्मेंद्र और साधना को साथ में देखा गया था उसका नाम 'इश्क पर जोर नहीं' था। इस फिल्म को 1970 में रिलीज किया गया था। हालांकि हैरानी वाली बात तो यह है कि इस फिल्म के बाद साधना ने फिल्म इंडस्ट्री से ही दूरी बना ली थी और शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग भी छोड़ दी थी। धर्मेंद्र को भी इस बात का अफसोस रहा कि वह साधना के साथ सिर्फ एक फिल्म में काम कर पाए।
खैर इसके बावजूद भी धर्मेंद्र ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने अपने निजी जीवन के चलते भी काफी सुर्खियां बटोरी। दरअसल बॉलीवुड में आने से पहले ही उनकी प्रकाश कौर के साथ में शादी हो गई थी। जिनसे उनके 4 बच्चे भी हुए। जिनका नाम सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजीता देओल है।
लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद में धर्मेंद्र का दिल बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहीं जाने वाली हेमा मालिनी पर आ गया था। दोनों एक दूसरे को रोक नहीं पाए और इसी के चलते दोनों एक दूसरे को प्यार कर बैठे। हालांकि धर्मेंद्र ने कभी भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश को तलाक नहीं दिया। दरअसल हेमा मालिनी के साथ धर्म परिवर्तन कर धर्मेंद्र ने शादी कर ली और अब उनकी दो बेटियां भी है। जिनका जाम ईशा देओल और अहाना देओल है। ईशा देओल तो बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications