..................... Dharmendra used to get a new suit stitched every year in the hope of getting an award - Hindi Filmibeat

अवॉर्ड की चाहत में हर साल नया सूट सिलवाते थे धर्मेंद्र, कभी नहीं मिला सम्मान! आज अवॉर्ड तो था लेकिन...

Dharmendra Award Story: धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन हाल ही में जो सम्मान उनको मिला वो पूरे परिवार के लिए काफी खुशी का समय था। धरम पाजी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है और इस मौके पर उनके फैंस काफी खुश हैं।

Dharmendra Award

25 मई को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में यह सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी को दिया गया। इसके साथ ही कुछ ऐसा सामने आया जो कि आपको इमोशनल कर देगा।

Also Read
जब सचिन तेंदुलकर के लिए क्रेजी हो रहे थे लोग, उसी वक्त फ्लाइट में मौजूद था ये बॉलीवुड स्टार, Video
जब सचिन तेंदुलकर के लिए क्रेजी हो रहे थे लोग, उसी वक्त फ्लाइट में मौजूद था ये बॉलीवुड स्टार, Video

धर्मेंद्र को लेकर पता चला है कि वो हर साल अवॉर्ड पाने की चाहत में कुछ ऐसा करते थे जो कि आपकी सोच से परे है। लेकिन उनको कभी अवॉर्ड नहीं मिला। आज जब उनका सपना सच हुआ है तो वो इस दुनिया में नहीं हैं। अवॉर्ड लेते हुए वक्त हेमा मालिनी काफी भावुक दिखीं और उनकी बेटी अहाना तो फूट फूटकर रोने लगी।

हर साल सिलवाते थे नया सूट

साल 1997 में धर्मेंद्र को फिल्मफेयर अवॉर्ड का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था और इसके बाद उन्होंने एक खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था कि, ''फिल्म में इंडस्ट्री में काम करते हुए उनको 37 साल हो गए हैं। ऐसा कोई साल नहीं गया जब मैने सूट ना सिलवाया हो और मैचिंग टाई ना ली हो कि इस साल मुझे अवॉर्ड मिलेगा तो मैं ये पहनकर जाऊंगा। लेकिन मुझे कभी अवॉर्ड नहीं मिला। मेरा सिल्वर, गोल्डन जुबली सब हुआ लेकिन नहीं मिला। अब मैं पैंट शर्ट या कच्छा पहनकर भी चला जाता हूं।'' धर्मेंद्र का ये बयान अब वायरल हो रहा है और वो जहां से भी देख रहे होंगे तो खुश हो रहे होंगे क्योंकि पद्म विभूषण एक बेहद शानदार सम्मान है।

अपने करियर में धरम जी ने एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में की हैं और निधन के कुछ महीने पहले भी उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्म में काम किया था। वो अपने फैंस के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X