..................... Dharmendra two daughter hema malini step daughters Ajita and Vijeta live far away from the limelight - Hindi Filmibeat

ईशा-आहना से अलग भी है धर्मेंद्र की दो बेटियां, जानिए क्या करती हैं हेमा मालिनी की ये सौतेली बेटियां

Dharmendra Daughter Ajita And Vijeta

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे और आपको बता दें कि उन्होंने दो शादियों के साथ साथ वह 6 बच्चों के पिता भी बन चुके हैं. दरअसल, धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर के साथ में की थी जिनसे उन्हें दो बेटे बॉबी देओल और सनी देओल हुए. उनकी दो बेटियां भी हुई जिनका नाम विजेता देओल और अजीता देओल है. वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी के साथ की जिससे उनको दो बेटियां हुई जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है. दर्शकों को धर्मेंद्र की बेटियां ईशा और अहाना के बारे में काफी कुछ सुनने को मिलता रहता है लेकिन उनकी पहली दो बेटियां अजीता और विजेता के बारे में आज तक कुछ भी खास सुनने को नहीं मिला.

धर्मेंद्र की दो बेटियां लाइमलाइट से रहती है कोसों दूर

दिग्गज अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र की दो बेटियां अजीता और विजिट अपने एक्टिंग करियर को नहीं चुना बल्कि उन्होंने अपने अलग-अलग फील्ड में करियर बनाना सही समझा. बता दें कि एक बेटी साइकोलॉजिस्ट है तो वहीं दूसरी बेटी डायरेक्टर के तौर पर काम करती है. धर्मेंद्र की दोनों बेटियां बॉलीवुड ऑनलाइन नेट से काफी दूर रहती है और इतना ही नहीं किसी भी फैमिली फंक्शन में भी उन्हें देखना काफी मुश्किल है. इतना ही नहीं धर्मेंद्र चार बेटियों के पिता भी हैं और साथ ही साथ दोनों बेटियां एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर चुकी है और अपने जीवन में इन दिनों काफी खुशी खुशी रहती है.

विजेता देओल हैं मशहूर डायरेक्टर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र की बेटी विजेता देओल हमेशा से ही काफी ज्यादा इंटेलिजेंट हुआ करती थी और उनका निकनेम भी लिली बताया जाता है. धर्मेंद्र की प्रोडक्शन कंपनी है जिस का नाम विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड रखा गया था. जानकारी के लिए आपको बता दें कि विजेता की शादी हो चुकी है और उनकी शादी विवेक गिल के साथ में हुई. दोनों के दो बच्चे भी हैं और इतना ही नहीं वह दोनों अपने बच्चों के साथ में दिल्ली में बहुत ही खुशी खुशी रहते हैं. लेकिन इन दिनों विजेता राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बन चुकी है.

अजीता देओल यूएस के एक स्कूल में साइकोलॉजी की हैं टीचर

लेकिन अगर हम धर्मेंद्र की दूसरी बेटी अजीता देओल की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह दिखने में बेहद ही सुंदर है और यूएस के सैन फ्रांसिस्को के एक स्कूल में वह साइकोलॉजी की टीचर भी बन चुकी है. इतना ही नहीं उनकी शादी यूएस बेस्ट डेंटिस्ट किरण चौधरी के साथ में हुई और अब वह दोनों अमेरिका में ही रहते हैं. दोनों के दो बच्चे भी हैं जो कि कैलिफोर्निया में रहते हैं. अजीता भी अपनी मां प्रकाश कौर और बहन विजेता की तरह ही कभी भी लाइमलाइट में नजर नहीं आती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X