..................... पहली पत्नी को तलाक दिये बिना ही इन सेलेब्स ने दूसरी पत्नी से रचाई शादी| Dharmendra to Raj Babbar, married second wife without divorcing first wife| - Hindi Filmibeat

पहली पत्नी को तलाक दिये बिना ही इन सेलेब्स ने दूसरी पत्नी से रचाई शादी

Dharmendra

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अगर किसी बॉलीवुड स्टार का किसी और के साथ अफेयर हो तो वह मीडिया में छाया रहता है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने दूसरी शादी की है। लेकिन खास बात यह रही कि कई सेलेब ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिये बिना ही दूसरी शादी रचायी। दूसरी शादी के बाद कुछ सेलेब्स की पहली पत्नियां उन्हें छोड़कर अलग रहने लगी तो कुछ अपनी दोनों पत्नियों के साथ में एक ही घर में रहते हैं। इस लिस्ट में धर्मेंद्र और महेश भट्ट से लेकर राज बब्बर तक शामिल हैं।

आइए आपको ऐसे सेलिब्रिटिज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिये बिना ही दूसरी शादी की :

धर्मेंद्र :

धर्मेंद्र :

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। इनकी शादी अरेंज मैरिज थी। प्रकाश कौर से धर्मेंद्र को 4 बच्चे हैं, सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता। साथ में काम करने के दौरान धर्मेंद्र हेमा मालिनी के प्यार में पड़े और कहा जाता है कि हेमा मालिनी के पिता की मौत के बाद उन्होंने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी कर ली। हेमा मालिनी से धर्मेंद्र को 2 बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। धर्मेंद्र ने कभी भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया क्योंकि प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को तलाक देने से साफ इंकार कर दिया था। हालांकि हेमा मालिनी से शादी के बाद प्रकाश कौर धर्मेंद्र से अलग रहने लगी। हेमा मालिनी से शादी के लिए धर्मेंद्र ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म भी अपना लिया था।

राज बब्बर :

राज बब्बर :

राज बब्बर ने भी दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी नादिरा जहीर से हुई थी। नादिरा को तलाक दिये बिना ही उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से दूसरी शादी की। लेकिन बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ दिनों के बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया। दूसरी पत्नी स्मिता की मौत के बाद राज वापस अपनी पहली पत्नी नादिरा के साथ रहने लगे।

सलीम खान :

सलीम खान :

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक से उन्होंने लव मैरिज की थी। सुशीला चरक से उन्हें 3 बेटे, सलमान, अरबाज और सोहेल खान हैं। सलीम खान ने अपनी पहली पत्नी को कभी तलाक नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलेन से दूसरी शादी की। सलीम, सुशीला और हेलेन तीनों एक साथ ही रहते हैं। पूरे परिवार को अक्सर साथ में देखा जाता है।

महेश भट्ट :

महेश भट्ट :

बॉलीवुड के विवादित निर्देशकों में एक रहे महेश भट्ट ने पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी। इसके बाद उनकी सोनी राजदान से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आयी। इन खबरों के सामने आने के बाद लॉरेन ब्राइट ने उन्हें तलाक तो नहीं दिया लेकिन वह उनसे अलग रहने लगी। इसके बाद महेश भट्ट ने सोनी राजदान से दूसरी शादी की जिससे उन्हें शाहिन और आलिया भट्ट, दो बेटियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X