80 से ऊपर ढल चुकी उम्र में ऐसी लाइफ जी रहे हैं बॉलीवुड पर राज करने वाले ये सितारे, एक की उम्र तो है 90 पार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल करना जितना मुश्किल है उसे बरकरार रखना उससे भी कहीं ज्यादा मुश्किल है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे सितारे भी होते हैं जो कि शुरुआत में हिट फिल्में देने के बावजूद भी एक वक्त के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन दिग्गज सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर हो चुकी है। वह आज भी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय है।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र बॉलीवुड के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि उनकी उम्र 87 साल की हो चुकी है। धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई दशकों से राज कर रहे हैं और आज भी इस उम्र में वह इंडस्ट्री में पूरी तरीके से एक्टिव है। एक्टर को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
कामिनी कौशल
कामिनी कौशल एक दिग्गज अभिनेत्री हैं। उनकी उम्र 97 साल की हो चुकी है। उन्होंने दो भाई, पारस, आरजू और गोदान जैसी बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। उन्हें चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह, और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में भी देखा गया।
वैजयंतीमाला
वैजयंतीमाला हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी उम्र 90 साल की हो चुकी है। उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे कलाकारों के साथ भी देखा गया। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
माला सिन्हा
माला सिन्हा बॉलीवुड की एक दिक्कत अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह 87 साल की हो चुकी है। उन्हें बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड अभिनेत्री भी कहा जाता था।
मनोज कुमार
मनोज कुमार बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 86 साल की हो चुकी है। बता दे की एक्टरbको पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
















