किसी ने रखा ‘काएमा सूत्र’ तो किसी ने ‘गरम धरम’, अजीब नामों से खाना बेचते है बॉलीवुड सेलेब्स

These Celebs Have Own Restaurants

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बनाया है। इतना ही नहीं उनकी फीस भी बेहद ही जबरदस्त होती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि अपनी फिल्मों से तो अच्छी खासी कमाई कर ही लेते हैं लेकिन साथ ही साथ अपने साइड बिजनेस से भी वह काफी अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं। आज हम बताने वाले हैं कि कुछ स्टार्स के खुद के बार और रेस्टोरेंट भी हैं। जहां पर वह अपने टेस्टी खाने और जबरदस्त इंटीरियर डिजाइनिंग को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके रेस्टोरेंट का नाम भी काफी यूनिक है।

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र हमेशा से ही बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाए हुए हैं और उनकी एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आई। लेकिन आपको बता दें कि उनका नई दिल्ली में एक जबरदस्त रेस्टोरेंट है। जिसकी सेटिंग एक गांव की झोपड़ी की तरह हो रखी है। इस रेस्टोरेंट की दीवारों पर उनकी फिल्मों के पोस्टर और एक्टर धर्मेंद्र के डायलॉग से पूरी तरीके से सजा रखा है। यह रेस्टोरेंट जितना देखने में अनोखा है उतना ही इसका नाम भी जबरदस्त है। दरअसल इस रेस्टोरेंट का नाम धर्मेंद्र के नाम पर 'गरम धरम' रख दिया गया है।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी भी बॉलीवुड में एक जानी मानी हस्ती है। वह मुंबई में बने 'मिसचीफ रेस्टोरेंट' और 'बार H20' के मालिक हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि मुंबई में उनके यह दोनों रेस्टोरेंट काफी फेमस है और सेलेब्स भी यहां पर आया करते हैं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन भी हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं वह एक बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ बिजनेस वूमेन भी है। उनका एक मुंबई में बंगाली व्यंजनों के लिए फेमस रेस्टोरेंट भी है। इस रेस्टोरेंट का नाम 'बंगाली माशी किचन' रखा गया है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इन दिनों में हॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। लेकिन उन्होंने कुछ वक्त पहले न्यूयार्क में एक रेस्टोरेंट खोला। जो कि काफी चर्चा में भी आया। एक्ट्रेस ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम 'सोना' रखा।

बॉबी देओल

बॉबी देओल हमेशा से ही अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहे। लेकिन आपको बता दें कि उनका भी एक फेमस रेस्टोरेंट है। जो कि भारतीय और चाइनीस खाने के लिए जाना जाता है। एक्टर के इस रेस्टोरेंट का नाम 'Someplace Else' रखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra sunil shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X