धर्मेंद्र को आज भी है इस बात का पछतावा, 87 साल की उम्र में भी कर रहे लगातार काम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं. उन्होंने खुद भी कभी नहीं सोचा था कि वह इस मुकाम तक पहुंच पाएंगे. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रियता हासिल की है. बता दें कि इन दिनों उनके पोते यानी कि करण देओल शादी करने जा रहे हैं और हाल ही में एक्टर की एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुई है जिसमें वह यमला पगला दीवाना पर डांस करते हुए देखे गए. लेकिन आज हम आपको धर्मेंद्र से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं.
एक फ्लैट और एक Fiat कार चाहते थे एक्टर
धर्मेंद्र ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने तो बस इतना ही चाहा था कि रहने के लिए एक फ्लैट मिल जाए और एक Fiat कार मिल जाए. बता दें कि धर्मेंद्र के मन में एक भले से रह गई है जिसके बारे में उन्होंने 'लहरें' के साथ जिक्र किया. एक्टर बताते हैं कि वह चाहते थे कि वह अपने करियर में और भी ज्यादा अच्छी फिल्में करें.
धर्मेंद्र को इस बात का है आज भी पछतावा
धर्मेंद्र को अपने पूरे करियर में इसी बात का पछतावा रह गया और उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं पीछे मुड़कर जब देखता हूं और यह सोचता हूं कि काश मैंने वह सब गलतियां ना की होती तो मैं कहां होता. एक्टर आगे कहते हैं कि मैं अपने करियर में कम फिल्में करता. सिलेक्टिव फिल्मों में काम करता. लेकिन अब मैं अपने करियर को रीवाइंड नहीं कर पाऊंगा.
87 की उम्र में भी धर्मेंद्र कर रहे हैं लगातार काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की उम्र 87 हो चुकी है. इस उम्र में भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा है. एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें इस बात का डर है कि कहीं उनके फैंस उनसे प्यार करना ना छोड़ दे. जिस वजह से एक्टर आज भी खुद को जमीन और फैंस से जोड़ कर रखना चाहते हैं और लगातार काम करते हैं.
फैन्स का प्यार खोने से डरते हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को इस बात का डर है कि कहीं वह अपने फैंस का प्यार को ना दें और इसी वजह से अपने किरदारों के साथ में वह एक्सपेरिमेंट करते हुए भी नजर आते हैं. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि एक्टर को जल्दी ही करण जौहर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाने वाला है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को लीड किरदार में देखा जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications