..................... Dharmendra slapped Sanjay Khan during a party, had an affair with Zeenat Aman - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र ने पार्टी में जड़ा थप्पड़, इस एक्टर का जीनत अमान के साथ था रिश्ता

Dharmendra, Raj Kapoor, Zeenat Aman

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कहे जाने वाले संजय खान फिल्मों के अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने टीवी पर भी काफी काम किया और अहम भूमिकाओं में अपनी पर्सनालिटी के चलते एक नई पहचान बनाई। बेहद हैंडसम होने के बावजूद भी करियर की शुरुआत में उनकी फिल्में कुछ खास चल नहीं पाई।

टीवी इंडस्ट्री में भी जमाई धाक

संजय खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं। आज के समय पर भी जब भी दिग्गज अभिनेताओं की बात होती है तो उनका नाम जरूर आता है। एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी उन्होंने हाथ आजमाया। एक्टर ने टीवी पर टीपू सुल्तान का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की। बाद में साल 1964 में फिल्म हकीकत से इंडस्ट्री में कदम रख दिया। एक्टर को एक छोटे से रोल के बाद पहचान मिली और आगे उन्होंने फिल्म दोस्ती में काम किया। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

राज कपूर की फिल्म देख एक्टर बनने का देखा सपना

जब संजय खान सिर्फ 12 साल के थे तो उन्होंने राज कपूर की फिल्म आवारा देखकर ही यह मन बना लिया था कि वह एक्टिंग में ही अपना करियर आगे बनाएंगे। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना नाम बनाने की सोच ली थी। लेकिन भाई फिरोज खान के कहने पर पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरा किया। बाद में वह मुंबई आए और उन्होंने हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर जॉन गुलिअरमैन के साथ में असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया।

संजय ने करियर में की थी कई फिल्मे

70 के दशक के दौरान संजय खान ने अपने करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया और अपनी एक खास पहचान बनाई। करियर की शुरुआत में उन्होंने कुछ खास हिट फिल्में नहीं दी। हालांकि एक वक्त के बाद उनकी फिल्में लोगों का दिल जीतने लगी। एक्टर ने अपने पूरे करियर में मेला, उपासना, दिल्लगी, इंतेक़ाम और हसीनों का देवता जैसी फिल्मों में लीड किरदार निभाए। संजय खान ने बताओ डायरेक्ट साल 1977 में फिल्म सोना चांदी में काम किया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ ज्यादा फिल्म चल नहीं पाई।

संजय को धर्मेंद्र ने भरी महफिल में मार दिया था थप्पड़

धर्मेंद्र की एक पार्टी के दौरान संजय खान भी वहां पर पहुंचे थे। लेकिन उसे समय धर्मेंद्र ने संजय को बहुत ही ज्यादा शराब पिला दी और बाद में एक्टर बहक गए थे।कई सारे सितारों के बारे में वह अजीब बातें करने लग गए और उन्होंने दिग्गज अभिनेता ओम प्रकाश के बारे में भी कुछ गलत बोल दिया था। धर्मेंद्र ने कुछ भी देखे बिना ही संजय खान को भरी महफिल में जोरदार थप्पड़ मार दिया। जिसके लिए उन्होंने उनके भाई फिरोज खान से भी बात की।

संजय खान और जीनत अमान की हुई थी शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक समय पर संजय खान का नाम मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के साथ में भी जोड़ दिया गया था। दरअसल दोनों की मुलाकात फिल्म अब्दुल्ला के सेट पर हुई और वहां से दोनों के अफेयर के चर्चे होने लग गए थे। बताया तो यह भी जाता है कि साल 1978 में जैसलमेर में दोनों ने शादी रचाई। हालांकि इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। 1 साल के अंदर ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई। बताया जाता है कि जीनत अमान ने संजय पर मारपीट के आरोप लगा दिए थे।

Read more about: dharmendra raj kapoor zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X