..................... Dharmendra secretly married Hema Malini for the second time and converted to religion. - Hindi Filmibeat

होकर मजबूर जो बदला धर्म, शादीशुदा होते हुए एक्ट्रेस से की शादी,पहली पत्नी का छलका दर्द- मां और पत्नी हूं इसलिए

Dharmendra, Hema Malini

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारे शादीशुदा होने के बावजूद भी दूसरी हसीनाओं के प्यार में पड़ जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार धर्मेंद्र की। बता दे की धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पहली बार साल 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवान के सेट पर मिले थे।

लेकिन आपको बता दें कि धर्मेंद्र शादीशुदा होने के बावजूद भी हेमा मालिनी के प्यार में पड़ गए। यहां तक कि हेमा मालिनी ने भी संजीव कुमार और जितेंद्र जैसे बेहतरीन सितारों के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। धर्मेंद्र से मिलने के बाद एक्ट्रेस को लगाकर उनका जीवनसाथी धर्मेंद्र नहीं बन सकते हैं पर वह उनके जैसा ही खोज रही थी। लेकिन उन्हें इस बात की कभी भी उम्मीद नहीं थी कि एक दिन धर्मेंद्र से ही उन्हें शादी करनी होगी।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में धर्म परिवर्तन कर गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश को और उन्हें तलाक देने को राजी नहीं थी। हेमा मालिनी के माता-पिता भी शादीशुदा एक्टर के साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते थे। इसीलिए बताया जाता है कि हेमा मालिनी ने पिता के निधन के बाद धर्मेंद्र से शादी की थी और उनकी मां को यह बात बहुत ही ज्यादा दिक्कत की थी।

इसी के अलावा हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के निकाह नामा का जिक्र कई मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। जिसमें धर्मेंद्र का नाम दिलावर खान केवल कृष्ण दर्ज किया हुआ है और वही हेमा मालिनी का नाम आयशा बी आर चक्रवर्ती है। दो गवाहों की मौजूदगी में 21 अगस्त 1979 में दोनों ने शादी कर ली। धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह अपनी किस्मत को दोष दें या फिर पति को, लेकिन वह इतना जानती थी कि जब भी उन्हें उनकी जरूरत पड़ेगी वह हमेशा साथ होंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी को लेकर यह भी कहा था कि अगर वह उनकी जगह पर होती तो कभी भी ऐसा नहीं करती। लेकिन इसके बावजूद भी वह समझता है की एक्ट्रेस को किन हालातो से गुजरना पड़ा। लेकिन एक मां और पत्नी होने के चलते वह कभी भी इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देगी। हेमा मालिनी की बायोग्राफी में बताया गया है कि वह धर्मेंद्र सेइसी कारण आकर्षित हुई थी क्योंकि वह उनकी मां की तरह मजबूत और शांत स्वभाव के इंसान हुआ करते हैं।

हेमा मालिनी ने तो यह भी बताया था कि धर्मेंद्र उन्हें आज भी ऐसे ही देखते हैं जैसे पहली मुलाकात में उन्होंने उन्हें देखा था। धर्मेंद्र की उम्र 88 साल की हो चुकी है और इसके बावजूद भी वह फिल्मों में एक्टिव है। उन्हें हाल ही में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म में लीड किरदार में देखा गया। तो वही हेमा मालिनी 75 साल की उम्र में राजनीति में काफी सक्रिय नजर आती है।

Read more about: dharmendra hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X