..................... Dharmendra secretly got Hema Malini first delivery done, booked the entire hospital with 100 rooms - Hindi Filmibeat

जब चोरी छुपे धर्मेन्द्र ने हेमा मालिनी की करवाई थी डिलीवरी, सासु मां का रिएक्शन देख हैरान थी ड्रीम गर्ल

 Dharmendra Hide Hema Malini First Delivery,

धर्मेंद्र हमेशा से ही अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहे हैं। साथ ही साथ वह अपनी एक्टिंग को लेकर भी हमेशा से ही लोगों के दिलों में अपनी एक जगह बनाए हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में धर्मेंद्र को दिक्कत अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। लेकिन वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में रहे हैं। बता दें कि प्रकाश कौर से शादी होने के बावजूद भी उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई।

दो शादियों के कारण हमेशा चर्चा में रहे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने भले ही 2 शादियां रचाई हो लेकिन इसके बावजूद भी वह दोनों पत्नियों से बेइंतहा प्यार करते हैं। लेकिन हेमा मालिनी और प्रकाश कौर भी एक दूसरे का सम्मान करती हैं, मगर एक दूसरे से हमेशा दूरी बनाए रखती हैं। धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि हेमा मालिनी ने उनकी पत्नी बनने के लिए काफी कुछ कुर्बान किया है। यहां तक कि हेमा मालिनी ने कभी भी उनसे किसी भी चीज की मांग नहीं की।

धर्मेंद्र ने हेमा की पहली डिलीवरी को रखा सीक्रेट

बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में एक निजी समारोह के दौरान शादी रचा ली थी। शादी के कुछ वक्त के बाद में ही बेटी ईशा देओल का जन्म हो गया था। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी की डिलीवरी के वक्त उनका ध्यान रखा और पूरा हॉस्पिटल तक बुक करवा दिया था। एक्टर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हेमा की शांत माहौल में डिलीवरी हो सके और फैंस भी उनकी प्राइवेसी में दखलअंदाजी ना करें।

धर्मेंद्र ने हेमा की डिलीवरी के लिए पूरा हॉस्पिटल करवा लिया बुक

बता दें कि हेमा मालिनी की बेहद ही खास दोस्त नीतू कोहली ने जीना इसी का नाम है शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था। इस प्रेगनेंसी को सीक्रेट रखने के लिए पूरा हॉस्पिटल बुक करवा लिया था और वहां पर पूरे 100 कमरे थे। यहां तक कि हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया था कि पहली प्रेग्नेंसी के वक्त उनकी सास ने उन्हें दिल खोल कर आशीर्वाद दिया। धर्मेंद्र की मां यानी कि हेमा मालिनी की सास उनसे जुहू के डबिंग स्टूडियो में मिलने पहुंची थी और वहां पर जब एक्ट्रेस ने अपनी सासू मां के पैर छुए तो उन्होंने गले से लगा लिया था। जिसके बाद आशीर्वाद देते हुए कहा था कि 'बेटा खुश रहो हमेशा।'

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X