..................... Dharmendra salim khan raj babbar udit narayan mahesh bhatt second Marraige without giving divorce to their first wives - Hindi Filmibeat

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना इन स्टार्स ने रचा ली दूसरी शादी,अब दो दो बीवियों के साथ रहते हैं ये 5 मशहूर सितारे

These Stars Marraige Without Giving Divorce To Their First Wives

बॉलीवुड सितारों के फैन्स हमेशा से ही अपने पसंदीदा सितारों को फॉलो करते आए हैं. लेकिन ज़्यादातर सितारों के लव अफेयर्स चर्चे में आ जाते हैं. जैसे कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की जो कि सामान्य नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनके रिश्ते में प्यार और सच्चाई के साथ साथ सलमान था। जिस वजह से वह जिंदगी के हर एक मुश्किल दौर से गुजर गए। आज हम कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने पहली पत्नी को बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचा ली।

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार है. उन्होंने पहले प्रकाश कौर के साथ में शादी की थी जिनसे उनको 4 बच्चे भी हुए। लेकिन उसके बाद में उन्हें बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी कि हेमा मालिनी से प्यार हो गया. जिसके बाद में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई. लेकिन धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया.

सलीम खान

सलमान खान की मां के होते हुए भी सलीम खान ने दूसरी शादी रचाई. बता दें कि सलीम खान ने डांसिंग क्वीन हेलेन के साथ में दूसरी शादी की. दूसरी शादी को लेकर सलीम खान पर विरोध किया गया. लेकिन बाद में सब मान गए और अब हंसी खुशी दोनों सौतन साथ में रहती हैं. पूरा परिवार साथ में रहता है.

राज बब्बर

71 साल के राज बब्बर ने पहली पत्नी नादिरा जहीर को तलाक दिए बिना ही स्मिता पाटिल के साथ में शादी रचा ली थी. लेकिन दोनों ज्यादा वक्त तक साथ में नहीं रह पाए. स्मिता पाटिल ने प्रतीक बब्बर को जन्म दिया और उसके बाद में उनकी मृत्यु हो गई. स्मिता पाटिल के देहांत के बाद राज बब्बर ने एक बार फिर से अपनी पहली पत्नी के साथ में रहना शुरू कर दिया.

उदित नारायण

बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर सिंगर उदित नारायण ने पहली पत्नी रंजना झा को तलाक नहीं दिया और दीपक गहतराज के साथ में शादी कर ली थी. कानूनी कार्यवाही के बिना ही सिंगर ने रंजना झा को अपनी पत्नी मानने से भी इंकार कर दिया. लेकिन इसके बाद में उनकी पहली पत्नी ने कानूनी कदम उठाए और इसी वजह से उदित नारायण को समझौता करना पड़ा. रंजना झा को उदित नारायण की पहली पत्नी का अधिकार दिया जाता है.

महेश भट्ट

महेश भट्ट ने पहले किरण भट्ट के साथ में शादी की थी. लेकिन उनसे तलाक लिए बिना ही सोनी राजदान के साथ में शादी रचा ली. किरण भट्ट से महेश भट्ट को प्यार स्कूल के दिनों में प्यार हो गया. दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम पूजा भट्ट है. किरण को उनके परवीन बॉबी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला और दोनों ने बिना तलाक लिए ही दूरी बना ली. बाद में महेश ने सोनी राजदान के साथ में धर्म परिवर्तन करके शादी रचा ली जिससे कि उन्हें पहली पत्नी को तलाक ना देना पड़ जाए.

Read more about: dharmendra salim khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X