धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को छूने के लिए दिए थे 2000 रुपये, कोड बनाकर सेट पर सबके सामने किया रोमांस

Dharmendra Hema Malini love story: बॉलीवुड के ही-मैंन धर्मेंद्र आज भी अपने आकर्षक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पुराने समय में उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहा, लेकिन उनका दिल हिमा मालिनी पर आ गया और दोनों ने बाद में शादी कर ली।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने हिमा को गले लगाने के लिए स्पॉट बॉय को पैसे तक दिए थे?
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
धर्मेंद्र और हिमा ने पहली बार 1970 की फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' में साथ काम किया। इस दौरान दोनों का प्यार पनपा। उस समय धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। लगभग पांच साल डेट करने के बाद दोनों ने 1980 में शादी कर ली।
शोले के सेट पर मजेदार किस्सा
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शोले के एक सीन में, जिसमें धर्मेंद्र हिमा को रिवॉल्वर चलाना सिखा रहे थे, धर्मेंद्र हर बार जब कोई छोटी गलती होती, तो स्पॉट बॉय को 20 रुपये देते थे। कुल मिलाकर उन्होंने 2000 रुपये तक खर्च कर दिए। बाद में जब हिमा मालिनी को यह पता चला, तो वो भी इंप्रेस हुईं। धर्मेंद्र यह सब सिर्फ इसलिए करते थे ताकि वो हेमा को गले लगा सकें और उनके प्यार का मजा ले सकें।
धर्मेंद्र का अपना कोड
धर्मेंद्र ने शूटिंग के लिए एक मजेदार कोड भी बनाया था। अगर वह अपने कान को खींचते तो इसका मतलब था कि लाइट वाले गलती करें, ट्रॉली को हिलाएं या रिफ्लेक्टर गिराएं। अगर वह अपनी नाक छूते तो इसका मतलब था कि शॉट सही है। पूरी टीम इस कोड के अनुसार काम करती और हिमा इस पर काफी हैरान होतीं।
फिल्म के बारे में
धर्मेंद्र और हिमा मालिनी की यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इसे सलीम-जावेद ने लिखा और रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान भी अहम रोल में थे।


Click it and Unblock the Notifications











