जिस फ़िल्म को धर्मेंद्र ने किया था रिजेक्ट, उसी ने सनी देओल को बनाया सुपरस्टार, की छप्परफाड़ कमाई

Dharmendra Requested The Producer To Cast Sunnu Deol

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेताओं में से शुमार किया जाता है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म आग ही आग हिट होने के बाद में डायरेक्ट शिबू मित्रा ने धर्मेंद्र के साथ में एक और फिल्म बनाने के लिए सोचा. लेकिन आपको बता दें कि वह साल 1977 में रिलीज हुई मनमोहन देसाई की फिल्म परवरिश के रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर कर रहे थे. फिल्म परवरिश में विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन के साथ-साथ जीनत अमान और शबाना आज़मी लीड किरदार में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

धर्मेंद्र के साथ डायरेक्टर करना चाहते थे फिल्म

इतना ही नहीं बाद में डायरेक्टर शिबू मित्रा ने परवरिश का रीमेक बनाने का सोचा. अपनी इस रीमेक फिल्म का नाम परवरिश नहीं बल्कि उन्होंने पाप की दुनिया रख दिया था. इस फिल्म में सनी देओल ने लीड किरदार निभाया था और फिल्म की स्क्रिप्ट डिमांड की माने तो चंकी पांडे सेकंड डिलीट किरदार में थे और नीलम कोठारी भी इस फिल्म में लीड किरदार में नजर आई थी.

धर्मेंद्र ने प्रोड्यूसर को दिया जबरदस्त ऑफर

पाप की दुनिया से संबंधित एक खास बात बहुत ही कम लोगों को पता है. दरअसल बताया जाता है की फिल्म के प्रोड्यूसर पहलाद निहालनी ने इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र को साइन किया और धर्मेंद्र ने बाद में इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया था. दरअसल उन्होंने इस ऑफर को इनकार करने के बदले मेकर को एक ऐसा जबरदस्त ऑफर दे दिया की प्रोड्यूसर भी उनके ऑफर को मन नहीं कर पाए.

प्रोड्यूसर के सामने रख दी सनी देओल को कास्ट करने की शर्त

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार जब पाप की दुनिया फिल्म का ऑफर धर्मेंद्र को मिला तो उन्होंने प्रोड्यूसर के सामने कहा कि उनकी जगह पर उनके बेटे सनी देओल को ले लिया जाए. यहां तक की धर्मेंद्र ने प्रोड्यूसर से यह वादा भी कर दिया कि अगर उन्होंने सनी देओल को इस फिल्म में कास्ट कर लिया तो वह खुद उनकी अगली फिल्म में मार्केट कीमत से भी आधी कीमत पर फिल्म साइन कर लेंगे. निहलानी प्राण के रोल के लिए धर्मेंद्र को साइन करना चाहते थे.

प्रोड्यूसर ने सनी देओल के साथ मिलकर छापे नोट

खबरों के अनुसार धर्मेंद्र की इस शर्त पर प्रोड्यूसर भी इनकार नहीं कर पाए. इतना ही नहीं धर्मेंद्र के इस निराशा भरी इनकार में उनका डबल फायदा दिखने लगा और बाद में फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई. खबरों के अनुसार 2.40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर थप्पड़ फाड़ कमाई की. इस फिल्म ने साल 1988 में 9 करोड़ का बिजनेस इकट्ठा किया और उसे साल की यह तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई.

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X