जब धर्मेंद्र को देखते ही पसंद आ गई थी ये हसीना, घर बैठे किया ये काम और फिर...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी है जो कि अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए खूब सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अक्सर बॉलीवुड हसीनाएं अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बन जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सलमान खान और सनी देओल जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ में काम किया। लेकिन बाद में वह एक मुस्लिम अभिनेता से शादी करने को लेकर सुर्खियों में आ गई।
इस अभिनेत्री ने साल 1983 में अपने करियर की शुरुआत की थी और एक सुपरहिट फिल्म में उन्हें मौका मिला था। अगर अभी तक आप इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि 80 और 90 के दशक की टैलेंटेड अभिनेत्री अमृता सिंह है। एक्ट्रेस ने साल 1991 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक दिन धर्मेंद्र उनके घर पर आए और उन्हें देखते ही फिल्म ऑफर कर दी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल भी नजर आने वाले थे। सनी देओल और अमृता सिंह दोनों की यह पहली फिल्म थी। उस वक्त धर्मेंद्र किसी नए चेहरे को तलाश रहे थे और अमृता सिंह को देखते ही उन्होंने फिल्म के लिए अप्रोच कर दिया था। हालांकि अमृता सिंह ने अपने करियर पर बात करते हुए बताया कि धर्मेंद्र की बात सुनते ही उनकी मां ने फिल्म करने से साफ मना कर दिया था।
लेकिन अमृता सिंह ने अपनी मां को बाद में समझाया और साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब से सनी देओल के साथ में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया। बाद में अभिनेत्री ने कई और हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर अपने करियर को दांव पर लगाकरखुद से 12 साल छोटे मुस्लिम एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications


