छोा-मोटा नहीं है धर्मेंद्र का परिवार, खुद के 6 बच्चे और घर में हैं 13 नाती-पोते

धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने 87 साल की उम्र में भी अपना करियर नहीं छोड़ा. आज भी वह इस उम्र में फिल्मों में काम करते हुए नजर आते हैं. धर्मेंद्र को अपनी फिल्मों की वजह से तो सुर्खियों में देखा ही गया है. लेकिन इसी के साथ-साथ उन्हें अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में देखा गया. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि धर्मेंद्र के नाती पोते कितने हैं.
धर्मेंद्र का परिवार हो चुका है काफ़ी बड़ा
धर्मेंद्र इंडस्ट्री के बेहद ही उम्दा कलाकारों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं. लेकिन इन दिनों वह अपने पोते यानी कि सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. धीरे-धीरे धर्मेंद्र का परिवार काफी ज्यादा बड़ा हो चुका है और अब देओल परिवार में काफी लोग मौजूद हैं.
6 बच्चों के पिता हैं धर्मेंद्र
अगर हम धर्मेंद्र के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने दो शादियां रचाई. पहले तो उन्होंने प्रकाश कौर के साथ शादी रचाई, जिनसे उन्हें दो बेटे और दो बेटियां हुई. जिसके बाद में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी रचाई और उनसे उन्हें दो बेटियां हुई थी. इस मुताबिक धर्मेंद्र 6 बच्चों के पिता बन चुके हैं. इसीलिए आज हम आपको देओल परिवार के बारे में बताने वाले हैं.
ईशा देओल ने भी रखा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हुए. अगर हम बॉबी देओल की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने तान्या से शादी रचाई. वही सनी देओल ने पूजा देओल के साथ में शादी रचाई. जिसके बाद धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उन्हें दो बेटी हुई जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल रखा गया. ईशा देओल को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखा जा चुका है.
धर्मेंद्र के हैं 13 नाती और पोते
धर्मेंद्र के एक भाई भी है जिनका नाम अजीत देओल है. अजीत देओल के बेटे अभय देओल भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही मौजूद है. इतना ही नहीं धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के बेटे करण देओल अब शादी करने जा रहे हैं. इतना ही नहीं वह पहले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख हर किसी को इंटरटेन कर चुके हैं. इस मुताबिक धर्मेंद्र के 13 नाती-पोते हुए.
धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट
अगर हम धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह 87 की उम्र में भी काफी ज्यादा फिट है और अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं. इतना ही नहीं इस उम्र में भी वह लगातार काम कर रहे हैं और जल्दी ही वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं.


Click it and Unblock the Notifications