..................... Dharmendra got angry after seeing Bobby Deol in Ashram web series - Hindi Filmibeat

आश्रम वेब सीरीज में बॉबी देओल को देख धर्मेंद्र का फूटा था गुस्सा, बेटे को लगाई फटकार

Dharmendra, Bobby Deol,

आश्रम वेब सीरीज में जब बॉबी देओल का कैरियर फिर से पटरी पर लौटा तो आपको बता दें कि वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे. आश्रम वेब सीरीज के अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉबी देओल को इस वेब सीरीज की वजह से अपनी मां और पापा से काफी ज्यादा डांट पड़ी.

बॉबी देओल की फ़िल्में होने लगी फ्लॉप

दरअसल बॉबी देओल ने साल 1995 में बरसात फिल्म से डेब्यू किया और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में वह रातों-रात स्टार बन गए थे और बाद में उन्होंने काफी सारे हिट फिल्मों में भी काम किया. लेकिन तकरीबन एक दशक के बाद में फिल्म इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलना बंद हो गया. उन्होंने एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देना शुरू कर दिया और इसी वजह से उनके करियर पर विराम लग गया.

आश्रम सीरीज के बाद पटरी पर आया करियर

लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद में उन्हें फिल्म में मिलना भी बंद हो गई और वह एक ऐसी फिल्म की तलाश में रहे जो कि उनके करियर को पटरी पर लौटा दे. लेकिन वेब सीरीज आश्रम से वह इंडस्ट्री में फिर से एक बार एक्टिव हुए और एक उनका बड़ा फैन बेस भी बन गया. आश्रम सीरीज में उन्होंने बाबा का किरदार निभाया और लोगों को भी यह काफी पसंद आया. हालांकि उनके परिवार जनों को यह किरदार उनका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. कुछ खबरों की मानें तो बॉबी देओल की मां यानी कि प्रकाश कौर को बाबा निराला का किरदार पाया नहीं.

प्रकाश कौर को बॉबी का किरदार नहीं आया था पसंद

बॉबी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि सीरीज रिलीज होने के बाद में जब वह घर पर लौटे तो उनकी मां ने उनसे ये पूछ लिया कि ये तूने कैसा किरदार निभाया है. लेकिन एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि इस वेब सीरीज की सफलता के बाद में उनकी मां काफी खुश हो गई थी. बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि कोई भी मैं यह नहीं चाहती है कि उनका बेटा विलेन के तौर पर दिखाई दे.

धर्मेंद्र ने बॉबी को लगाई थी फटकार

बॉबी देओल ने इसी इंटरव्यू के आगे बताया कि वेब सीरीज रिलीज होने के बाद में उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र से भी पूछा कि पापा क्या आपने मेरा काम देखा है? जिसके जवाब में धर्मेंद्र ने कहा था कि बेटा "मैं तुझे ऐसे नहीं पाऊंगा. मैं समझता हूं कि तू एक एक्टर है और मैं हम भी हमेशा यही चाहता हूं कि मैं एक अलग किरदार करूं."

Read more about: dharmendra bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X