22 साल पहले धर्मेंद्र ने बेटे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिया था किसिंग सीन, मच गया था तहलका

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म रिलीज हुई है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में शबाना आज़मी और धर्मेंद्र का किसिंग सीन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब एक्टर किसिंग सीन दे रहे हो. उन्होंने कई बार अपने किसिंग सीन से पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचाई है. लेकिन आपको बता दें कि इंडस्ट्री में तूफान तो तब आया जब एक्टर ने दुश्मन देवता फिल्म में एक ऐसी अभिनेत्री के साथ में किसिंग सीन दे दिए थे जिनका नाम उनके बेटे सनी देओल के साथ में जोड़ा जा रहा था.
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के थे रिलेशनशिप के चर्चे
दरअसल आपको बता दें कि साल 1991 में फिल्म दुश्मन देवता रिलीज की गई थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र ने डिंपल कपाड़िया के साथ में किसिंग सीन फिल्म आकर काफी ज्यादा हर किसी को हैरान कर दिया था. उन दिनों सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते को लेकर खूब बवाल मचा हुआ था. बता दें कि धर्मेंद्र और डिंपल का यह किसिंग सीन कुछ खास लोगों को रास नहीं आ रहा था.
दोनों की 2017 में हुई थी तस्वीर लीक
लेकिन अगर हम सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिलेशनशिप की बात करें तो आज भी इंडस्ट्री के लिए यह किसी राज से कम नहीं माना जाता है. बता दें कि साल 2017 में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दोनों मोनाको के साथ में देखे जा रहे थे. इस तस्वीर में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ भी पकड़ा हुआ था और इसे लेकर सालों पुराने रिलेशनशिप के चर्चे भी जोर पकड़ने लगे थे. हालांकि दोनों ने कभी भी इस तस्वीर को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की.
धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन हो रहा वायरल
लेकिन आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने शबाना आज़मी के साथ में किसिंग सीन को लेकर न्यूज़ 18 के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया. जहां पर उन्होंने कहा कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि शबाना और मेरे किसिंग सीन को देखकर दर्शक काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं. लेकिन उन्होंने इस की खूब तारीफ भी की है. शायद ऐसा हो सकता है कि लोगों को इस बात की उम्मीद नहीं थी और यह बहुत ही अचानक से हुआ. इसी वजह से इसे देख सभी को हैरानी हो रही है. आखरी बार मैंने लाइफ इन ए मेट्रो में नफीसा अली के साथ में किसिंग सीन दिया था और उस समय लोगों ने इसकी खूब सराहना भी की थी.


Click it and Unblock the Notifications