..................... Dharmendra gave 7 superhit movies in 1987 this is tha lucky years for him - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र के लिए लकी था ये साल, बैक-टू-बैक 7 फ़िल्में हुईं सुपरहिट, बॉक्स ऑफिस पर छा गए थे ही-मैन

Dharmendra

धर्मेंद्र बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि 80 से ऊपर साल की उम्र में भी वह आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है। एक वक्त हुआ करता था जब धर्मेंद्र को इंडस्ट्री का सुपरस्टार माना जाता था और वह 6 दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद भी उनके करियर में कई सारी फिल्में सुपरहिट रही तो कुछ फ्लॉप भी रही।

लेकिन आपको बता दें कि धर्मेंद्र के जीवन में एक साल ऐसा आया था जो कि बहुत ही कमाल का था। उस साल में धर्मेंद्र ने साथ बैक टू बैक हिट फिल्में दी थी और यह उनके लिए लकी ईयर साबित हुआ था। दरअसल यह साल 1987 था। ये वो साल था जब धर्मेंद्र के काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनकी सारी फिल्में लगातार हिट होती जा रही थी।

धर्मेंद्र ने इस साल में साथ हिट फिल्में दी थी और इसी के चलते वह बॉक्स ऑफिस के सरताज बन गए थे। इस लिस्ट में हुकूमत, इंसानियत के दुश्मन, लोहा, आग ही आग, वतन के रखवाले, मर्द की जुबान, जान हथेली पर और दादागिरी जैसी फ़िल्में भी शुमार है। यह फिल्में सुपर डुपर हिट साबित हुई थी और धर्मेंद्र का इससे करियर का ग्राफ भी काफी ज्यादा बेहतरीन हो गया था।

अगर हम अब धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें की आखिरी बार उन्हें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। लेकिन अब धर्मेंद्र ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। जल्दी ही उन्हें वेब सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड में देखा जाने वाला है। इस सीरीज में सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की भूमिका में उन्हें देखा जाएगा और इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X