..................... Dharmendra four daughters did not marry any actor, know about his son in laws - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र के हैं चार दामाद.. कोई डॉक्टर तो कोई बिजनेसमैन, सनी देओल के जीजाजी करते हैं ये काम

Dharmendra Four Son In Laws

अधिकतर लोगों को पता है कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं और इतना ही नहीं दोनों पत्नियों के बारे में भी लोग बखूबी जानते हैं. इतना ही नहीं है धर्मेंद्र के दोनों बेटों के बारे में भी लोग ज्यादातर जानते हैं. लेकिन बहुत कम लोग धर्मेंद्र के दामाद ओं के बारे में जानते हैं. एक्टर की 4 बेटियां हैं. चारों शादीशुदा है और अपने जीवन में पूरी तरीके से सेटल हो चुकी है. तो आज हम आपकोसनी देओल और बॉबी देओल की सगी बहनों के पतियों और हेमा मालिनी के दोनों दामाद के बारे में बताएंगे.

धर्मेंद्र की है 4 बेटियां

लेकिन इससे पहले हम जानेंगे कि धर्मेंद्र की पत्नी और उनके बच्चे कितने हैं. बता दें कि धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की जिनसे उन्हें 4 बच्चे हैं. दो बेटे और दो बेटियां. दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल है और वही बेटियां अजीता और विजेता है. वहीं दूसरी शादी धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से रचाई. जिनसे उन्हें दो बेटियां हुई ईशा देओल और अहाना देओल. हेमा मालिनी की दोनों बेटियों ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया. लेकिन प्रकाश कौर की दोनों बेटियां हमेशा से ही इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी.

विजेता चलाती हैं खुद का प्रोडक्शन हाउस

अगर हम धर्मेंद्र की सबसे बड़ी बेटियां अजीता और विजेता देओल की बात करते हैं तो आपको बता दें कि दोनों शादीशुदा है और मां भी बन चुकी हैं. धर्मेंद्र की बड़ी बेटी विजेता का जन्म 21 जून 1952 में हुआ. लेकिन उन्होंने 17 दिसंबर 1988 में विवेक जो कि एक मशहूर बिजनेसमैन है उनसे शादी रचाई. बता दें कि धर्मेंद्र के बड़े दामाद राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बताए जाते हैं. विजेता दो बच्चों की मां है. वह अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं और उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है.

धर्मेंद्र की छोटी बेटी अजीता ने रचाई डेंटिस्ट से शादी

लेकिन अगर हम धर्मेंद्र की छोटी बेटी अजीता की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने यू एस बेस्ड डेंटिस्ट किरण चौधरी के साथ में शादी रचाई. उनकी दो बेटियां हैं और वह भी डॉक्टर बन चुकी है. अजीता अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहती हैं और इतना ही नहीं लाइमलाइट से भी कोसों दूरी बनाए रखती हैं.

हेमा मालिनी के दामाद

हेमा मालिनी के दामाद की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल. ईशा देओल ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ में शादी रचाई. तो वही अहाना ने 2014 में वैभव वोहरा के साथ में शादी रचाई. वैभव कॉन्टिनेंटल करियर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बताए जाते हैं.

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X