जब इस हसीना संग धर्मेंद्र ने किया फ़्लर्ट, पड़ा ज़ोरदार तमाचा, धरम पाजी हुए शर्मिंदा तो बंधवा ली राखी

तनुजा हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री है और उनकी उम्र 78 साल की हो चुकी है। लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती इस तरह बरकरार है। तनुजा के दोनों गुण उनकी बेटी काजोल को विरासत में मिले। तनुजा ने ज्वेल थीफ और हाथी मेरे साथी के अलावा मेरे जीवन साथी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वह अपने काम को कंपटीशन के तौर पर नहीं करती थी बल्कि इसे एन्जॉय करती थी। लेकिन आज हम आपको धर्मेंद्र से जुड़ा हुआ एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं।
जब तनुजा ने मारा था धर्मेंद्र को थप्पड़
तनुजा ने बताया कि वह धर्मेंद्र की एक बहुत अच्छी दोस्त थी और उनकी पत्नी प्रकाश कौर से भी मिल चुकी थी। लेकिन जब एक्टर ने उनके साथ में फ्लर्ट करने की कोशिश की तो उन्होंने पहले तो उनको थप्पड़ मार दिया। बाद में उनके ही कहने पर रखी बांध दी और भाई बना लिया। आज हम आपको इस बेहद ही दिलचस्प किस्से के बारे में बताने वाले हैं, जो कि शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे।
तनुजा ने बताया पूरा किस्सा
तनुजा ने फिल्म फेयर के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि "हम दुलाल गुहा की चांद और सूरज की शूटिंग में बिजी थे। धरम जी और मैं बहुत ही अच्छे दोस्त थे। मैं उनकी पत्नी प्रकाश कौर से भी मिली। सनी देओल उस समय सिर्फ 5 साल के थे और उनकी बेटी लाली तकरीबन 6 महीने की थी।" लेकिन तनुजा ने इसके बाद जो बताया वह काफी ज्यादा हैरान कर देने वाला था।
तनुजा ने धर्मेंद्र को बांधी राखी
दरअसल तनुजा ने इसी इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा करते हुए बताया कि एक दिन उसने मेरे साथ में फ्लर्ट करने की कोशिश की और मैंने उसको थप्पड़ मार दिया और कहा बेशर्म! मुझे पता है कि आपकी पत्नी है और आप मेरे साथ में फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हो। इसके बाद धर्मेंद्र ने शर्मिंदा होकर तनुजा से विनती करते हुए कहा कि मेरी मां, सॉरी बोलता हूं! मुझे अपना भाई बना लो। काफी खाने के बाद में तनुजा ने धर्मेंद्र की कलाई पर एक धागा बांध दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
