हेमा मालिनी नहीं बल्कि ये हसीना हैं सनी और बॉबी देओल की असली मां, आज तक धर्मेंद्र को नहीं दिया तलाक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र हमेशा से ही अपनी फिल्मों के लिए तो जाने जाते ही हैं. लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे.
हर कोई जानता है कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं. लेकिन बहुत कम ऐसे लोग हैं जो सनी देओल और बॉबी देओल की मां के बारे में जानते होंगे. दरअसल सनी देओल और बॉबी देओल की मां हेमा मालिनी नहीं बल्कि प्रकाश कौर हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन है प्रकाश कौर...
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से पहले प्रकाश कौर के साथ में शादी रचाई थी और उनसे उन्हें 4 बच्चे हुए. जिनमें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हुए. साथ ही दो बेटियां हुई. जो कि लाइमलाइट से दूर बनी रहती है. बता दें कि प्रकाश कौर की दो बेटियों का नाम अजीता और विजिता है. जो कि इन दिनों अमेरिका में रहती है और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन काट रही हैं.
बाद में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी से शादी रचा ली थी. जिनसे उन्हें दो बेटियां अहाना देओल और ईशा देओल हुई थी. इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब प्रकाश कौर को धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बारे में पता चला था तो वह डिप्रेशन में चली गई थी. इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने 1980 में धर्म परिवर्तन कर हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचा ली थी.
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी रचा ली थी. बॉलीवुड की सुपरस्टार कहे जाने वाले सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ काफी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं उनकी मां के साथ उनका बांड भी काफी खूबसूरत और स्ट्रांग है. अक्सर सनी देओल को सोशल मीडिया हैंडल से अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है.
धर्मेंद्र का पूरा परिवार लाइमलाइट से घिरा रहता है. चाहे उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हो या फिर हेमा मालिनी ही क्यों ना हो. लेकिन उनके परिवार में सिर्फ प्रकाश कौर ही ऐसी एक सदस्य हैं जो कि लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं. उन्हें इन सब चीजों से दूरी बनाए रहना ही अच्छा लगता है. 70 के दशक में जन्मी प्रकाश कौर एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अब वह मुंबई के जुहू में स्थित बंगले में रहती हैं.


Click it and Unblock the Notifications

