'मैं तो हाउस वाइफ हूं कोई भी आदमी हेमा मालिनी को ही चुनेगा..' धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का दर्द

धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने पहली शादी प्रकाश कौर के साथ की और बाद में बिना तलाक दिए धर्म परिवर्तन करके हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। एक्टर को पहली पत्नी से चार बच्चे हैं और आपको बता दें कि हेमा मालिनी से भी उन्हें दो बेटियां हैं। लेकिन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को लेकर प्रकाश को और का अब रिएक्शन सामने आ रहा है जो कि खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऑनस्क्रीन रोमांस करते-करते ऑफस्क्रीन भी दोनों को हो गया था प्यार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की मुलाकात फिल्म तुम हसीन मैं जवान के साइट पर हुई थी और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। ऑन स्क्रीन रोमांस करते-करते दोनों ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि उस वक्त धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी हो चुके थे।
धर्मेंद्र और हेमा की शादी पर प्रकाश कौर ने दिया था रिएक्शन
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी के बाद में एक्टर को काफी लोग वूमेनाइजर खाने लग गए थे। लेकिन बाद में प्रकाश कौर ने मीडिया के सामने आकर अपने पति का साथ दिया। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश कौर ने कहा कि "सिर्फ मेरा पति ही क्यों बल्कि कोई भी पुरुष होता तो मेरी जगह हेमा मालिनी को ही चुनता। इसीलिए कोई भी मेरे पति को वूमेनाइजर कैसे कह सकता है, जबकि आदि इंडस्ट्री में ऐसा ही चल रहा है। बहुत सारे अभिनेताओं के अफेयर्स हैं और वह दूसरी शादी कर लेते हैं।"
प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी को लेकर जताई थी सहानुभूति
इसी इंटरव्यू के दौरान प्रकाश कौर ने आगे यह भी कहा कि "वह भले ही एक अच्छे पति नहीं बन पाए लेकिन इसके बावजूद वह मेरे लिए बहुत अच्छे थे। वह एक बेस्ट फादर बने और उनके बच्चे उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। वह उन्हें कभी भी नहीं भूल सकते हैं और मैं समझ सकती हूं कि हेमा मालिनी कैसे वक्त से गुजर रही होगी। उनको भी दुनिया और रिश्तेदारों के साथ-साथ दोस्तों को अपना चेहरा दिखाना होता है। लेकिन अगर मैं हेमा मालिनी की जगह होती तो मैं यह सब नहीं कर पाती जो कि उन्होंने किया। मैं उनकी फिलिंग्स को बहुत अच्छे से समझ सकती हूं। लेकिन एक पत्नी और मन होने के नाते मैं इसको अप्रूव नहीं कर सकती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications