कभी पहली फ़िल्म के लिए Dharmendra को मिले थे सिर्फ 51 रुपए, आज करोड़ों के मालिक है 'हीमैन', जानें नेटवर्थ

Dharmendra First Salary And Net Worth: हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार कहे जाने वाले धर्मेंद्र अभी के समय पर काफी चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 88 साल की उम्र में भी वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। वह अपनी बुलंद आवाज और अपनी एक्टिंग की वजह से भी चर्चा में रहे।लेकिन एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेने वाले धर्मेंद्र को अपने पहले काम के लिए सिर्फ 51 रुपए दिए गए थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1960 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म 'दिल भी तेरा और हम भी तेरे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि इस फिल्म में काम करने के लिए उनको सिर्फ 51 रुपए की फीस मिली।लेकिन उसके कुछ ही सालों के अंदर उन्होंने बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजवा दिया।
धर्मेंद्र ने अपने पूरे करियर में रोमांटिक से लेकर कॉमेडी और एक्शन फिल्मों में भी काम किया है। बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते ही आज के वक्त में वह एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं। मालूम हो कि इस साल 2023 में रिलीज हुई है उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए भी उन्होंने एक करोड़ की फीस ली थी।
हालांकि अगर हम धर्मेंद्र की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि अपनी पहली फिल्म के लिए 51 रुपए कमाने वाले धर्मेंद्र आज के वक्त में तकरीबन 480 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक बन गए हैं। उनके पास में मुंबई में एक आलीशान बंगला है और लोनावला में एक फार्महाउस भी है। उनके फार्महाउस तकरीबन 100 एकड़ में फैला हुआ है और यह 120 करोड़ के आसपास का बताया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications