..................... Dharmendra daughter in law deepti bhatnagar won miss india contest see her Pictures - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र की इस बहू ने 18 साल की उम्र में जीता मिस इंडिया, सनी देओल की भाभी के आगे फेल है ऐश्वर्या-कैटरीना

Dharmendra daughter in law deepti bhatnagar

धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं और आपको बता दें कि उनकी अदाकारी भी दर्शकों को खूब पसंद आई है. हमेशा से ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने दो शादियां रचाई और आपको बता दें कि दोनों ही परिवारों को वह खूब प्यार करते हैं. बता दें कि उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर रही और वहीं दूसरी शादी उन्होंने हेमा मालिनी से की. लेकिन आज हम आपको धर्मेंद्र की एक और बहू से मिलवाने वाले हैं.

धर्मेंद्र की बहू लगती है दीप्ति भटनागर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीप्ति भटनागर, धर्मेंद्र की बहू लगती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. तो आपको बता दें कि दीप्ति ने धर्मेंद्र के कजन वीरेंद्र के बेटे रणदीप आर्या के साथ में शादी रचाई है और इसी नाते से वह धर्मेंद्र की बहू हुई. इतना ही नहीं आपको बता दें कि दीप्ति भटनागर बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती है. लेकिन अब वह फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं.

सनी देओल की भाभी लगती है दीप्ति भटनागर

हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई और वहां पर पूरी देओल फैमिली भी मौजूद थी. लेकिन अचानक से जब दीप्ति को इस शादी में देखा गया तो वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई. यहां तक कि दीप्ति और धर्मेंद्र की फोटो भी वायरल हो रही है और इसी वजह से लोग भी सोचने लगे कि इन दोनों का रिश्ता क्या है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी और बॉबी देओल के साथ दीप्ति भटनागर भाभी का रिश्ता निभाती है.

18 साल की उम्र में बनी थी मिस इंडिया

अगर हम दीप्ति भटनागर क बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने महज 18 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था. लेकिन अब दीप्ति भटनागर फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं. इसके बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ में आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती हैं. फिल्मों में आने के बाद में एक्ट्रेस ने महज 22 साल की उम्र में ही अपना घर भी खरीद लिया.

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X