जब सनी देओल को इंटिमेट सीन देने में हो रही थी झिझक, तो धर्मेंद्र ने दी हैरान कर देने वाली नसीहत

धर्मेंद्र को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार किया जाता है और वह हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने रहे हैं। लेकिन इन दिनों उनके बड़े बेटे सनी देओल काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा है। क्योंकि जल्दी ही उनकी फिल्म 'गदर 2' रिलीज होने वाली है। एक वक्त हुआ करता था जब सनी देओल बॉलीवुड पर राज किया करते थे। इतना ही नहीं सनी देओल तो एक बेहद ही मजेदार किस्सा है जो कि आज हम आपको सुनाने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि सनी देओल एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ में इंटिमेट सीन देने से काफी ज्यादा शर्मा रहे थे और इसी वजह से धर्मेंद्र ने गुस्से में उनको एक ऐसी सलाह दे दी जो की हैरान कर देने वाली थी।
फिल्म बेताब में अमृता सिंह संग नजर आए सनी देओल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने सनी देओल को बॉलीवुड में 1983 में लांच किया था और एक्टर ने फिल्म 'बेताब' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल के साथ में अमृता सिंह लीड रोल में नजर आई थी। दोनों के कई सारे इंटिमेट और रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे। लेकिन सनी देओल शूटिंग के दौरान अमृता सिंह के साथ में रोमांटिक सीन देने से काफी ज्यादा कतरा रहे थे और शर्मा रहे थे।
धर्मेंद्र ने गुस्से में कहा तू झप्पी तो डाल
लेकिन धर्मेंद्र को जब इस बारे में पता चला तो वह काफी ज्यादा गुस्सा हुए। इतना ही नहीं सनी देओल जब लगातार टेक ले रहे थे तो धर्मेंद्र गुस्से में चिल्ला उठे। धर्मेंद्र ने 2009 में सलमान खान के शो 'दस का दम' में इस बात का खुलासा किया था और फिल्म बेताब के दौरान के इस किस्से के बारे में जिक्र किया था। एक्टर ने कहा था कि "मैं तो सनी देओल से कुछ नहीं कह पाऊंगा। आखिर फिल्म में गाने का मतलब क्या होता है। धर्मेंद्र ने तो इतना तक कह दिया कि सनी के सामने अमृता सिंह की और एक एक्ट्रेस पूरी भीगी हुई थी। तू झप्पी तो डाल। यह तो इतना ढीला रहता था और मैं होता तो लड़की के अंदर से निकल जाता और तू क्या करता रहता है।"
शर्म से लाल हुए सनी देओल
धर्मेंद्र ने इसी शो के दौरान यह भी कहा कि "यह आज भी ऐसा ही है और इसका स्वभाव बिल्कुल नहीं बदला है।" अपने पिता की ऐसी बातों को सुन सनी देओल भी शर्म से लाल हो गए। बता दें कि सनी देओल और अमृता सिंह की फिल्म 'बेताब' 1983 में रिलीज हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा पसंद की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications