..................... Dharmendra at the age of 89, beats the younger people, glows due to avoiding this white thing! - Hindi Filmibeat

89 की उम्र क्यों चमकता है धर्मेंद्र का चेहरा, जवान लोग भी लगते हैं फीके, नहीं खाते ये सफेद चीज!

Dharmendra

Dharmendra Fitness Secret- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन को लेकर अगर बात की जाती है तो धर्मेंद्र का नाम सामने आता है। उन्होने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और लगातार काम अभी भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ये दिग्गज एक्टर आज 89 साल के हो चुके हैं और इसके बाद भी उनके चेहरे का ग्लो शानदार है। वो आज भी किसी नौजवान को स्मार्टनेस में मात दे सकते हैं।

शुरु से ही धर्मेंद्र फिटनेस फ्रीक रहे हैं और उनके शरीर की फिटनेस को देखकर लोग मोटिवेट होते रहे हैं। अगर आप सामने से धर्मेंद्र को देखेंगे तो उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी फिटनेस का क्या राज है। वो एक ऐसी चीज से बचते हैं जो कि सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। सफेद रंग की इस चीज का नाम क्या है?

Take a Poll

हेल्दी डाइट खाते हैं

धर्मेंद्र आज कल बाजार में उपलब्ध फास्ट फूड, जंक फूड और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से बचते हैं। वो सिर्फ हरी सब्जियां, फल और डालें वगैरह अपने रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल करते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स संतुलित आहार खाकर लंबे समय तक जवान रहने हैं और उनके चेहरे की चमक भी बरकार रहती है। धर्मेंद्र भी इसी तरह की स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं।

इस सफेद चीज से परहेज

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि धर्मेंद्र किस सफेद चीज से कोसों दूर रहते हैं तो वो कुछ और नहीं बल्कि चीनी है। ना ही वो चीनी का सेवन करते हैं और ना वो इससे बनी कोई चीज खाते हैं।

यही कारण है कि वो इस उम्र में भी काफी फिट हैं। सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होने कई सालों से चीनी का सेवन नहीं किया है।

अभी भी कर रहे हैं काम

धर्मेंद्र लगातार फिल्में कर रहे हैं। आखिरी बार धर्मेंद्र को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था। आज भी धर्मेंद्र की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है।

FAQs
क्या आप जानते हैं धर्मेंद्र ने किस फिल्म से की थी शुरुआत?

धर्मेंद्र पंजाब के एक गांव के रहने वाले थे और शुरु से अभिनेता बनने का ख्वाब देखते थे। धर्मेंद्र ने मुंबई आकर अपना सपना साकार किया और फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे करियर की शुरुआत की। आज उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी शानदार ्अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि पोता करण सिंह देओल फिल्मों में कामयाबी हासिल नहीं कर पाया। 

Filmibeat Entertainment

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X