60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें

Ajita Deol, Vijeta Deol

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि उनके परिवार में ज्यादातर लोग हिंदी सिनेमा के जाने-माने सितारे रह चुके हैं। देओल परिवार कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं धर्मेंद्र के पोते यानी कि सनी देओल के बेटे करण देओल भी इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुके हैं। इतना ही नहीं धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी काफी धमाकेदार मूवीज में काम किया है। लेकिन अगर हम उनकी तीन बेटियों की बात करें तो उन्हें कभी भी परिवार के साथ भी नहीं देखा गया है।

60 सालों में कभी नहीं हुआ धर्मेंद्र की इन दो बेटियों का जिक्र

धर्मेंद्र की बेटियों का नाम सुनकर आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि उनकी तीन बेटियां कौन सी है। दरअसल आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर है। जिससे उन्हें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हुए और दो बेटियां अजीता और विजेता हुई। तीसरी बेटी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की और उनसे उन्हें बेटी अहाना हुई। इतना ही नहीं ईशा देओल भी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की ही बेटी है।

अजीता और विजेता लाइमलाइट से रहती है कोसों दूर

लेकिन आपको बता दें कि ईशा देओल ने तो इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम बनाया और छा गई। लेकिन अहाना देओल अपनी शादी के वक्त काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी और इतना ही नहीं वह भी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रही। लेकिन प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की दो बेटियां अजीता और विजेता को शायद ही बहुत कम लोगों ने देखा होगा। अब आपके मन में यह सवाल उठना होगा कि उनकी दो बेटियां अब कहां है।

अजीता अपने पति के साथ कैलिफोर्निया में हो गई है शिफ्ट

देओल परिवार में अजीता और विजेता का जिक्र 60 सालों में कभी भी नहीं हुआ है। अजीता और विजेता दोनों ही सनी देओल और बॉबी देओल की बहने हैं। लेकिन वह अपनी मां प्रकाश कौर की ही तरह लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना पसंद करती है और शायद ही वह किसी फैमिली फंक्शन को अटेंड करती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अजीता और विजेता दोनों ही कैलिफोर्निया में रहती हैं और अजीता ने तो किरण चौधरी के साथ शादी की। दरअसल आपको बता दें कि किरण "1000 डेकोरेटिव डिजाइन फ्रॉम इंडिया" नाम की पुस्तक के अक्षर बताए जाते हैं और वह अपने पति के साथ कैलिफोर्निया में ही रहती हैं।

विजेता के नाम पर धर्मेंद्र ने खोला था एक प्रोडक्शन हाउस

लेकिन अगर हम विजेता की बात करें तो आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने उनके नाम पर एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला। जिस कंपनी का नाम रखा गया विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड। हालांकि आपको बता दें कि विजेता की शादी के बारे में इंटरनेट पर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जाता है कि वह भी अपनी बहन अजीता के साथ में अमेरिका में ही रहती हैं। बता दें कि इन दोनों को ही लाइम लाइट से दूरी बनाए रखना पसंद है और शायद ही लोग इनके बारे में जानते होंगे।

हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र के परिवार के हो गए थे दो टुकड़े

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी तो देओल परिवार पूरी तरीके से दो भागों में बट गया था और इतना ही नहीं पहली पत्नी प्रकाश कौर अपने चारों बच्चों के साथ में अलग रहने लग गई थी। जिसके बाद में धर्मेंद्र और हेमामालिनी ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की और देओल परिवार दो हिस्सों में नजर आने लगा। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि ईशा देओल और अहाना देओल की शादी में प्रकाश कौर के साथ-साथ उनके चारों बच्चों में से कोई भी वहां पर शामिल नहीं हुआ देखा था। जिस वजह से सनी देओल के चचेरे भाई अभय देओल ने भाई की सारी रस्में शादी में की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X