बांहों में बांहें डाल डांसर संग पोज़ देते दिखे धर्मेंद्र, तस्वीर वायरल, लोगों ने जताई आपत्ति

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का एक दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। बता दें कि अब उनकी उम्र 88 साल की हो चुकी है। कुछ वक्त पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र को देखा गया था। फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन दिया और इसके चलते वह काफी विवादों में आ गए।
हालांकि अब आपको बता दें कि धर्मेंद्र की एक बेहद ही पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इसमें वह एक ईरानी डांसर के साथ में पोस्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र और ईरानी डांसर की यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रही है। बता दे की एक्टर ने महिला को पीछे की तरफ से पकड़ रखा है और यह डांसर भी एक्टर के गले में बाहें डालती हुई नजर आ रही है।
लेकिन अब धर्मेंद्र की इस तस्वीर के चलते काफी सारे लोग इस पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी तस्वीर को पसंद किया है तो कुछ ने इसको ट्रोल भी कर दिया है। इस तस्वीर को रेडिट पर शेयर किया गया है। जिस पर लिखा हुआ था कि "नैतिक समर्थन दे रहे हैं? इंटरनेशनल क्रुक में एक ईरानी डांसर के साथ में धर्मेंद्र।"
लेकिन धर्मेंद्र की इस तस्वीर पर लोग जमकर अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि धर्म की भ्रष्ट हो चुके हैं। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि और यह अपनी बेटियों को स्लीवलेस टॉप और शॉर्ट्स पहनने की इजाजत नहीं देते थे। हालांकि कुछ लोगों ने धर्मेंद्र की इस तस्वीर की खूब तारीफ भी की है।


Click it and Unblock the Notifications



