धर्मेंद्र की ये हसीना थी 60-80 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, एक गलती ने तबाह किया करियर

Mala Sinha, Dharmendra

Mala Sinha: वैसे तो अक्सर देखने को मिलता है कि फिल्मी सितारों की बचपन की और थ्रोबैक तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री की थ्रोबैक तस्वीर दिखाने वाले हैं, जिनकी खूबसूरती को देख हर कोई दीवाना हो जाया करता था। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नजर आ रही इस एक्ट्रेस का जन्म 11 नवंबर 1936 में बंगाली नेपाली परिवार में हुआ।

एक गलती पड़ी माला सिन्हा के करियर पर भारी

अगर आप इस तस्वीर में नजर आ रही है हसीना को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माला सिन्हा है। उन्होंने करियर के पीक पर आकर एक ऐसी गलती की, जिसके चलते उनका पूरा करियर तबाह हो गया। बता दे कि माला सिन्हा को शुरुआती करियर में काफी रिजेक्शन झेलना पड़े।

बंगाली फिल्मों से करियर किया शुरू

दरअसल, आपको बता दें कि एक बार माला सिन्हा को मोटी नाक वाली कहकर फिल्म से रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद माला सिन्हा ने अपने मेहनत के बलबूते पर फिल्मी दुनिया में अपना एक नया मुकाम हासिल किया। माला सिन्हा ने बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड फिल्म 'रंगीन रातें' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

दिग्गज अभिनेताओं के साथ कर चुकी है काम

माला सिन्हा ने प्यासा, धूल के फूल, उजाला और बहुरानी जैसी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने राजकुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र और राजेंद्र कुमार जैसे बड़े दिग्गज अभिनेताओं के साथ में भी काम किया। लेकिन एक ऐसा वक्त भी आया जब माला सिन्हा अपने करियर में बहुत आगे बढ़ गई थी और इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थी।

एक्ट्रेस के घर पड़ा इनकम टैक्स का छापा

माला सिन्हा का करियर अच्छा खासा चल रहा था। लेकिन एक दिन साल 1978 में उनके घर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया। तब उनके बाथरूम की दीवार से 12 लाख रुपए बरामद हुए। ये रकम उस समय काफी बड़ी मानी जाती थी। दरअसल, यह पैसे उनके पिता ने दीवार में छुपा दिए थे। ये मामला कोर्ट में पहुंचा और निपटारे के चक्कर में अदालत के सामने एक्ट्रेस ने कह दिया कि उन्होंने ये पैसे वैश्यावृति से कमाए हैं।

एक बयान के चलते करियर हुआ तबाह

लेकिन माला सिन्हा के इस बयान के चलते उनकी पूरी जिंदगी तबाह हो गई। पूरी फिल्म इंडस्ट्री काफी ज्यादा हैरान हो गई थी। धीरे-धीरे उनके करियर पर असर देखने को मिला और उनका काम मिलना भी बंद हो गया। माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा ने फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी मां की तरह सफल होने में नाकामयाब रही।

More from Filmibeat

Read more about: mala sinha dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X