शराब की लत, हेमा मालिनी के लिए छोड़ा मांस.. Dharmendra के ये 5 Unknown Facts नहीं जानते होंगे आप

Dharmendra 5 unknown facts: धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। कई अफवाहें आईं और अब वो सच में इस संसार को अलविदा कह चुके हैं। 89 की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले धर्मेंद्र के चाहने वाले इस वक्त उनके घर के बाहर जमा हैं और लगातार लोग वहां पहुंच रहे हैं।
कुछ ही पलों में सितारों के आने का सिलसिला शुरु होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी जिंदगी में हमेशा मस्त मौला रहने वाले धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए शाकाहार अपना लिया था? अगर नहीं तो आज हम धर्मेंद्र के वो 5 अनकहे फैक्ट्स आपको बताने वाले हैं जिनको जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
हेमा मालिनी के लिए छोड़ा मांस
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी और इसके लिए उन्होने इस्लाम धर्म कुबूल किया था। बता दें कि हेमा मालिनी शाकाहारी इसलिए वो जब हेमा मालिनी के साथ होते थे मांस का सेवन नहीं करते थे। हेमा मालिनी की वजह से धरम पाजी कभी तभी शाकाहारी बन जाते थे।
शराब की लत
धर्मेंद्र को लेकर अक्सर मजाक किया जाता है कि वो शराब पीने के शौकीन हैं। लेकिन जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था कि धर्मेंद्र शराब के लती हो गए थे और शराब उनपर हावी हो गई थी। हालांकि बाद में उनको काफी संघर्ष करके इसको कम करना पड़ा था।
फ्लर्ट करने के लिए खर्च किए 20 रुपए
शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी के करीब आने के लिए और उनके साथ रोमांटिक सीन के ज्यादा टेक देने के लिए धर्मेंद्र लाइट बॉयज को 20 रुपए देते थे। ऐसा वो इसलिए करते थे ताकि कई बार वो हेमा मालिनी को गले लगा सकें।
पद्म भूषण विजेता
अभिनेता को उनके करियर में शानदार फिल्में करने के लिए साल 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिनको ये सम्मान मिला हुआ है।
एक साल में 7 क्लीन हिट्स
धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होने वो कारनामा किया है जो कि कोई नहीं कर पाया। धर्मेंद्र के नाम एक ही साल में 7 क्लीन हिट्स देने का रिकॉर्ड है। अब भले ही वो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो फिल्मों के जरिए हमेशा अमर रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications













