हैप्पी बर्थडे धनुष: कोलावेरी से कुंदन तक ऐसे जीता देसी आशिक ने फैन्स का दिल
साउथ सुपरस्टार धनुष आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बाकी के दर्शक उन्हें भले ही किसी भी नाम से बुला लें लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए धनुष हमेशा कुंदन ही रहेंगे। ज़ोया का आशिक कुंदन। मुरारी का दोस्त कुंदन। बिंदिया का साथी कुंदन। धनुष ने रांझणा के कुंदन बनकर बॉलीवुड में एंट्री ली और सबके दिलों में पहली ही फिल्म से उतर गए।
आनंद एल राय की इस फिल्म में वो एक टिपिकल देसी आशिक बने थे। फिल्म से कुंदन का एक एक डायलॉग फैन्स को ज़ुबानी रट चुका है। हालांकि इसमें हिमांशु शर्मा के लिखने का अंदाज़ भी था लेकिन धनुष की तमिल अंदाज़ में हिंदी बोलने की सच्ची कोशिश ने ही फैन्स का दिल जीता। आपको याद दिलाते हैं रांझणा के बेस्ट कुंदन डायलॉग्स
रांझणा के बाद धनुष, अमिताभ बच्चन के साथ आर बाल्कि की शमिताभ में दिखाई दिए। फिल्म में धनुष एक मूक बधिर एक्टर बने थे जिसकी आवाज़ बनते हैं अमिताभ बच्चन। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हो लेकिन फिल्म से धनुष के काम की तारीफ सबने की थी।

इसके बाद से धनुष की वापसी का फैन्स इंतज़ार कर रहे हैं। वैसे फैन्स की नज़र में धनुष कोलावेरी डी गाकर ही आ गए थे। आज भी उनके इस गाने की अलग से फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications











